Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पेसा नियमावली पर आज राजधानी रांची में राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Follow

Published on: 15-05-2025

  • मंत्री श्री रामदास सोरेन, मंत्री श्री दीपक बिरुवा, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग श्री विनय कुमार चौबे एवं पूर्व अपर सचिव, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद श्री के. राजू की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने दिए अहम विचार और सुझाव

रांची (झारखण्ड)। पेसा अधिनियम पर आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का राजधानी रांची में आयोजन किया गया। मंत्री श्री रामदास सोरेन, मंत्री श्री दीपक बिरुवा, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग श्री विनय कुमार चौबे एवं पूर्व अपर सचिव, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद श्री के. राजू की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में झारखण्ड विधान सभा के सदस्य गण, राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित प्रतिनिधियों, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समाज के अगुआ, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं अन्य विशेष प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यशाला में पेसा नियमावली पर पैनल में शामिल सभी विशेषज्ञों ने अपने विचार और सुझाव रखे, ताकि इसे बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

पूरे देश के लिए नजीर बनेगा पेसा नियमावली

मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सुझावों पर समेकन करते हुए सभी के प्रयास से स्वशासन व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि पेसा नियमावली को लागू करने से पहले सभी नियमसंगत सुझावों को नियमावली में समावेशित किया जाएगा। मुझे विश्वास है कि यह एक ऐसा नियमावली होगा जो पूरे देश में नजीर बनेगा।

पेसा नियमावली को बेहतर, सशक्त और कारगर बनाने में सहूलियत होगी

मंत्री श्री रामदास सोरेन एवं मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने इस राज्य स्तरीय कार्यशाला के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यहां जो सुझाव मिले हैं, उससे पेसा नियमावली को और बेहतर, सशक्त और कारगर बनाने में सहूलियत होगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के सुझाव पर विचार करते हुए जल्द से जल्द संशोधन करते हुए पेसा कानून को लागू करने की बात कही।

मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कार्यशाला को संबोधित करते पेसा नियमावली में सामूहिकता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

पेसा नियमवाली को लेकर ग्राम स्तर के अंतिम व्यक्ति से भी सुझाव लें

श्री के. राजू ने झारखण्ड राज्य की पारंपरिक ग्राम सभा की तारीफ करते हुए कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पेसा नियमवाली को ग्राम स्तर के अंतिम व्यक्ति से विचार-विमर्श करते हुए ही तैयार करे। उन्होंने विशेषज्ञों के सुझावों को शामिल करते हुए पेसा अधिनियम को और प्रभावी बनने पर जोर दिया और उन्होंने अन्य राज्यों में लागू पेसा कानून के बेहतर प्रावधानों को झारखण्ड पेसा नियमावली में शामिल करने पर जोर दिया।

झारखंड के संदर्भ में पेसा नियमावली के महत्व पर डाला प्रकाश

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने पेसा कानून को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का विशेष विषय प्रवेश कराया। उन्होंने झारखण्ड के संदर्भ में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला । उन्होंने झारखण्ड में पेसा अधिनियम से अच्छादित क्षेत्रों की भी विस्तृत जानकारी दी। वहीं, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, खूंटी ने झारखण्ड सरकार द्वारा तैयार ड्राफ्ट पेसा नियमावली, 2024 पर प्रस्तुतीकरण दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel