Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय क्वालिटी सर्कल कन्वेंशन 2025 का हुआ भव्य आयोजन

Published on: 15-06-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय क्वालिटी सर्कल कन्वेंशन 2025 का भव्य आयोजन दिनांक 13 एवं 14 जून को किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में कर्मचारी श्रेणी की 8 टीमों एवं संविदा वर्ग की 10 टीमों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। इस अवसर पर राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सिंगरौली) अतिथि के रूप में एवं जोसफ वास्टियन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं आर आर मोहंती, महाप्रन्धक (तकनीकी सेवाएं) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में गुणवत्ता सुधार के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना की। कन्वेंशन के दौरान विभिन्न टीमों ने अपनी गुणवत्ता सुधार परियोजनाओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिसे विशेष निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन किया गया।

निर्णायक मंडल में अजीत सिंह, महाप्रन्धक (टीएमडी), अवनीश सिंह, अपर महाप्रबंधक (आईटी) तथा क्यूसीएफआई से श्री आरिफ खान मुख्य भूमिका में रहे। कार्यक्रम बिजनेस एक्सीलेंस विभाग के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक, पीयूष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसका सफल संचालन वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती अंजना भारद्वाज एवं अतुल तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर निरंतर सुधार, नवाचार एवं टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं विजेता टीमों के सम्मान के साथ हुआ। जिसमे संविदा वर्ग की टीम, प्रयास, सी एंडआई विभाग, एवं कर्मचारी वर्ग से टीम उम्मीद, ऐश हैंडलिंग विभाग से विजेता रही। एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से यह आयोजन गुणवत्ता एवं टीम भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel