Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कैरियर गाइडेंस मेला से छात्रों के सपनों को मिलेगी उड़ान: बीईओ डॉ0 सत्य प्रकाश

Published on: 08-12-2024

-बच्चों को कैरियर के क्षेत्र में गाइडेंस करने के लिए आयोजित हुआ रोहनिया व जमालपुर करौंदी में मेला

-‘पंख योजना’ से बच्चों के सपनों को मिल रही उड़ान, गांवों में बच्चे जान रहे कैरियर के क्षेत्र

रायबरेली। छोटी उम्र में ही नौकरी के सपनों को संजोने और उनके पंखों को उड़ान देने के लिए सरकार की तरफ से ‘पंख योजना’ शुरू की गई है। ‘पंख योजना’ के तहत माध्यमिक विद्यालयों में कैरियर गाइडेंस योजना के तहत कुशल मार्गदर्शकों द्वारा छात्रों के सपनों को पंख लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को राजकीय हाईस्कूल रोहनिया और राजकीय इंटर कॉलेज जमालपुर करौंदी में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया जा रहा है।

राजकीय हाईस्कूल रोहिनया में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ0 सत्य प्रकाश यादव ने गाइडेंस मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सीखने की भी आवश्यकता होती है। कार्यक्रम की संयोजक प्रियंका, प्रधानाध्यापिका इला शुभानंद पटेल ने बताया कि बच्चों के कैरियर का चयन करने, चयन करने में आई अड़चनों से कैसे बचा जाये इस पर विस्तार से उनके साथ में चर्चा की।

विशिष्ट अतिथि बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक उमरन के मैनेजर योगेश श्रीराम वैध, एनटीपीसी के अभियंता संजीव कुमार, सीएचसी के डॉ0 अखिलेश व ग्राम प्रधान उमरन रणजीत सिंह ने विस्तार के साथ में चर्चा करते हुए कहा कि बच्चे मौलिकता के साथ जो कार्य करेंगे वही आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर शिक्षिका आशा वर्मा, प्रकृति कुमार, कुसुम, नीतू सिंह, पूजा, संदीप उपस्थित रहे।

राजकीय इंटर कॉलेज जमालपुर करौंदी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नागेंद्र सिंह परिहार, ग्राम प्रधान हरिकेश यादव व प्रधानाचार्य डॉ0 गंगा प्रसाद ने कहा कि छात्र अपने जीवन में अनुशासन, संयम, त्याग और समर्पण के मंत्र को आत्मसात करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आधुनिक समय में सरकार और गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें पाने के लिए छात्रों को ईमानदारी पूर्वक मेहनत करना होगा।

डॉयट रायबरेली के प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा बच्चों को किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।बच्चे अपनी रुचि के क्षेत्र में जाएं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि यदि आपको विज्ञान के क्षेत्र में जाना है तब अपनी योग्यताओं को समझें और अपने लिए पसंद का विभाग चुने यही सफलता का मूल मंत्र है।

इस अवसर पर नोडल शिक्षक डॉ0 अमित सिंह, डॉ0 नबी अहमद, थुलवासा चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा हरदासपुर के मैनेजर सौरभ गुप्ता आदि लोगों ने भी बच्चों को कैरियर का गाइडेंस किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel