Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल के छात्र करेंगे प्रतिनिधित्व

Published on: 27-09-2024

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल के छात्र करेंगे प्रतिनिधित्व

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र 

शक्तिनगर(सोनभद्र)। सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 का आयोजन वाराणसी के सनबीम स्कूल बाबतपुर में किया गया, जिसमें झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश के कुल 386 विद्यालयों के 1260 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल, शक्तिनगर की 10 सदस्य टीम ने प्रतिभाग किया और विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की महिला टीम ने फाइनल मैच तक स्वर्ण पदक पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए एक स्वर्ण पदक एवं दो रजत पदक समेत कुल चार पदकों पर अपना कब्जा जमा लिया व विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु सुनिश्चित किया। पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में महिला वर्ग में 19 वर्ष 40 किलोग्राम भार वर्ग में आरती यादव ने स्वर्ण पदक पर विद्यालय का नाम अंकित किया तथा 49 किलोग्राम भार वर्ग में एंजेल प्रिया ने रजत पदक प्राप्त किया तथा 17 वर्ष आयु वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या वाजपेई ने रजत पदक अपने नाम किया तथा पुरुष वर्ग की 19 वर्ष 73 किलोग्राम भार वर्ग मे खेलते हुए अथर्व सिंह को सेमी फ़ाइनल तक पहुंचकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देते हुए एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अग्रिम शुभकामनाओं सहित शुभाशीष देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात हो कि महिला वर्ग में पदक प्राप्त करने वाली तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई हैं, जो कि आगामी 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मदर इंडिया पब्लिक स्कूल उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में विद्यालय का परचम लहराने हेतु तैयारी मे जुट गयी हैं। उक्त प्रतियोगिता में टीम मैनेजर के रूप में शिक्षिका इनग्रिड राल्फ व प्रशिक्षक संतोष कुमार यादव ने निर्देशन किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel