Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कौशल विकास के अभ्यर्थियों को वितरित की गई पठन-पाठन सामग्री

Published on: 06-12-2024

शकील अहमद

लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्धमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान साक्षरता निकेतन, लखनऊ के अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी जी(आई. ए. एस.से. नि,) के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड से समन्वय स्थापित कर पॉवर हाउस वृंदावन, लखनऊ के कार्मियों को हुनरमंद बनाने व उनका प्रमाणीकरण करने हेतु कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिनको आज पठन पाठन सामग्री वितरित कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारियां भी दी गयी।

कार्यक्रम में इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के सलाहकार प्रवीण टण्डन ने बताया कि संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के अकुशल कर्मिकों को कुशल कार्मिक बनाने हेतु यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण ले रहे सभी कार्मियों का 1 साल का दुर्घटना बीमा व निःशुल्क टूल किट इंडिया लिट्रेसी बोर्ड द्वारा प्रदान की जाती है।

उन्होंने सभी कर्मिको को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें समय प्रबंधन, अच्छे व्यवहार के साथ संयम रखकर काम करना चाहिए। पॉवर हाउस वृंदावन के अवर अभियंता प्रकाश चंद्र यादव ने प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को सुरक्षा व जान माल के खतरे से बचाव के उपाय बताए। जन शिक्षण संस्थान लखनऊ के निदेशक प्रदीप कुमार सिंह ने जन शिक्षण संस्थान के विभिन्न प्रशिक्षणों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन इण्डिया लिट्रेसी बोर्ड के प्रशिक्षण प्रभारी आर. सी. यादव ने किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम मिश्रा, प्रशिक्षक भीमसेन, मेराज अहमद सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel