Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

SUCCESS STORY : बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी से तीरथांकर सिंह सरदार को मिला सतत आमदनी का जरिया

Follow

Published on: 11-06-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। पोटका प्रखंड के चाकरी पंचायत अंतर्गत किसानडीह टोला निवासी तीरथांकर सिंह सरदार ने वर्ष 2019-20 में मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 1 एकड़ भूमि पर आम बागवानी की शुरुआत की। सरकारी योजना के तहत इस बागवानी कार्य में तकनीकी मार्गदर्शन, गड्ढा खुदाई, पौधारोपण, ट्री गार्ड, सिंचाई एवं देखभाल हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

बागवानी योजना का परिणाम वर्ष 2024 में सामने आया, जब उनके बागान से पहली बार आम का उत्पादन हुआ। All Seasons Farm Fresh कंपनी द्वारा सीधे खेत से फसल खरीदी गई, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और लाभुक को उचित मूल्य मिला। शुरुआती दौर में 1 क्विंटल आम की खरीद की गई और भुगतान सीधे खेत पर ही ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिससे पारदर्शिता बनी रही।

कंपनी द्वारा माल के प्रबंधन हेतु परिवहन (ट्रांसपोर्ट) का खर्च स्वयं वहन किया गया, जिससे किसान को अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं उठाना पड़ा। इस प्रक्रिया से तीरथांकर सिंह सरदार को बाजार तक पहुंच मिली और एक स्थायी आय का स्रोत भी विकसित हुआ।

यह सफलता न केवल तीरथांकर सरदार के लिए बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जिससे यह प्रमाणित होता है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन और बाजार से सीधा जुड़ाव ग्रामीण किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव ला सकता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel