Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

SUCCESS STORY : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पी.एम. जन.मन योजना से प्रमिला सबर बनीं आत्मनिर्भरता की प्रतीक

Follow

Published on: 15-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पटमदा प्रखंड अंतर्गत बांगुड़दा पंचायत के माकुला ग्राम निवासी प्रमिला सबर ने स्वयंसहायता समूह से जुड़कर तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पी.एम. जन.मन योजना के प्रभावी पहल से सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उभरी हैं।

प्रमिला सबर वर्ष 2016 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। प्रारंभ में निर्णय लेने में संकोच करने वाली प्रमिला सबर को समूह से जुड़ने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन तथा आवास योजना का लाभ मिला। अपने आवास के निर्माण हेतु उन्होंने समिति से ऋण भी प्राप्त किया, जिससे निर्माण कार्य को गति मिली एवं बड़े घर का निर्माण कर सकीं।

समूह के माध्यम से मिले वित्तीय सहयोग से उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की शादी की, और अब वे नियमित रूप से ऋण चुका रही हैं। प्रमिला स्वयं भी स्थानीय स्तर पर मजदूरी एवं लघु कार्य कर रही हैं। अब वे छोटी आवश्यकताओं के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर नहीं हैं।

धरती आबा अभियान के तहत ग्राम सभा की सक्रियता, महिला नेतृत्व को बढ़ावा और सामाजिक सहभागिता को सशक्त करते हुए प्रमिला सबर ने गांव की अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की दिशा में सराहनीय योगदान दिया है।

यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि धरती आबा अभियान और पीएम जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समुदायों की महिलाओं को यदि सही संसाधन, जानकारी और समर्थन दिया जाए, तो वे समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने में सक्षम हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel