Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

एनटीपीसी सिंगरौली में विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हुआ सफल आयोजन

Published on: 24-03-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली में गत सप्ताह 17 से 22 मार्च 2025 तक विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों को संगठनात्मक मूल्यों, नेतृत्व कौशल, और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। इन प्रशिक्षण सत्रों का संचालन श्रीमती कृति दास, प्रबंध निदेशक एवं श्रीमती अभिलाषा दास, तकनीकी सहयोगी, मानव अध्ययन केंद्र, भुवनेश्वर द्वारा किया गया। यह सारे दिनों के कार्यक्रम ऑफलाइन मोड में आयोजित किए गए।

दिनांक 17 और 18 मार्च को ‘कोर वैल्यू एक्चुअलाइजेशन’ विषय पर चार सत्र आयोजित किए गए, जिनमें एनटीपीसी सिंगरौली के विभिन्न विभागों के कुल 209 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों में संगठनात्मक मूल्यों को आत्मसात कराना और कार्यस्थल पर उनकी प्रभावशीलता को बढ़ाना था। जिसमें प्रतिभागियों को बताया गया कि कैसे कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को अपनाकर उनकी कार्यक्षमता और उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है।

तत्पश्चात् 19 मार्च को स्थानीय वनिता समाज की महिलाओं, एनटीपीसी की महिला कर्मचारियों एवं गृहणियों के लिए ‘अपराजिता – सभी चुनौतियों पर विजय’ विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशलों के महत्व के बारे में बताया गया। जिसमें प्रशिक्षकों ने उन्हें सिखाया कि वे किस प्रकार जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कर सकती हैं।

इसी के साथ 20 मार्च को ‘LOVE’ (लीडरशिप, ओनरशिप, वैल्यूज ऑफ इफेक्टिवनेस) विषय पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें एनटीपीसी सिंगरौली के कुल 54 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नेतृत्व कौशल, जिम्मेदारी की भावना और कार्यस्थल पर मूल्यों की प्रभावशीलता को मजबूत करना था। इस सत्र में नेतृत्व के व्यावहारिक पहलुओं, टीम वर्क और प्रभावी संचार पर चर्चा की गई, जिससे कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक दक्षता और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली।

21 मार्च को ‘पर्चेज रिक्विजिशन बेसिक एंड क्रिएशन’ विषय पर एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन श्री श्रीजीत कुमार, पूर्व महाप्रबंधक, एनटीपीसी लिमिटेड ने किया। इस कार्यक्रम में परियोजना के कुल 48 कर्मचारियों ने भाग लिया और खरीद प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, आवश्यकताओं और औपचारिकताओं पर विस्तृत जानकारियाँ प्राप्त की। दिनांक 22 मार्च को, ‘परिवर्तन – इन्हेंसिंग एटीट्यूड फॉर बेटर परफॉर्मेंस’ नामक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विद्यालयों एवं कॉलेज के शिक्षकों, पुलिस, सीआईएसएफ के जवानों, निजी सुरक्षा कर्मियों, संविदा कर्मियों, आईसीएच शक्तिनगर एवं अप्रेंटिस ट्रेनी, कर्मचारियों सहित 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, कार्यस्थल पर कुशलता बढ़ाना और प्रभावी संचार कौशल को प्रोत्साहित करना था। इन सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन डॉ. ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन, एनटीपीसी सिंगरौली के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। जिसपर उन्होंने कहा कि, “इन प्रशिक्षण सत्रों ने कर्मचारियों और प्रतिभागियों को न केवल नई कार्य प्रणालियों से परिचित कराया बल्कि कार्यक्षेत्र में दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल भी विकसित किए। इन कार्यक्रमों को प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया गया, जिससे भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण सत्रों के आयोजन की आवश्यकता स्पष्ट होती है।”

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel