Latest News
TestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर 7 महीने से मौजूद सुनीता विलियम्स ने किया अपना आठवां ‘स्पेसवॉक’।

Published on: 17-01-2025

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने गुरुवार को स्पेसवॉक की। वह दूसरे अंतरिक्ष यात्री निक हेग के साथ बाहर निकलीं और मरम्मत से जुड़े कुछ जरूरी काम किए। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता सात महीने से अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर फंसी हुई हैं और वह मार्च के अंत या अप्रैल महीने की शुरुआत में धरती पर लौट सकती हैं। जून 2024 में अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद यह सुनीता की पहली स्पेसवॉक थी।

 

स्टेशन कमांडर सुनीता विलियम्स पिछले साल जून के महीने में बुच विल्मोर के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंची थीं। इन दोनों को एक सप्ताह के बाद वापस लौटना था। दोनों बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के टेस्ट के लिए गए थे, लेकिन इसमें खराबी आने के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पर ही रुक गए और काली कैप्सूल वापस लाया गया। इसके बाद से दोनों वहीं फंसे हुए हैं।

अप्रैल तक लौटेंगे घर

सुनीता और विल्मोर को वापस लाने के लिए जो कैप्सूल भेजा जाना था, उसमें भी देरी की गई। इस वजह से दोनों इस साल मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में ही घर लौट पाएंगे। इसका मतलब है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों लगभग 10 महीने तक स्पेस स्टेशन में रहेंगे। इन दोनों को वापस लाने के लिए ‘ड्रैगन’ नाम का कैप्सूल भेजा गया है। इसे पिछले साल सितंबर में भेजा गया था। इस कैप्सूल के साथ नासा के निक हेग और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के एलेक्जेंडर गोर्बूनोव को भी भेजा गया है। ये दोनों भी अभी स्पेस स्टेशन में हैं। ड्रैगन में चार अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जगह है और यह चारों यात्रियों को लेकर मार्च या अप्रैल में वापस आ सकता है।

सुनीता की आठवीं स्पेसवॉक

नासा ने पिछले साल गर्मियों में अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेसवॉक रोक दी थी। इस घटना के बाद पहली बार किसी यात्री ने स्पेसवॉक की है। अंतरिक्ष यात्री के सूट के कूलिंग लूप से एयरलॉक में पानी लीक होने के बाद स्पेसवॉक रोक दी गई थी। नासा ने कहा कि समस्या को ठीक कर दिया गया है। विलियम्स के लिए यह आठवीं स्पेसवॉक थी। वह इससे पहले भी अंतरिक्ष स्टेशन पर रह चुकी हैं और सात स्पेसवॉक कर चुकी हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel