Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एसडीओ धालभूम द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का किया गया औचक निरीक्षण

Follow

Published on: 05-02-2025
  • पीड़ितों के कानूनी अधिकार, रात्रि आश्रय हेतु सुरक्षा प्रहरी, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा रेडक्रॉस भवन के तीसरे तल में अवस्थित सखी- वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह एवं सुदीप्त राज उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, काउंसलर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता इत्यादि सुविधाओं की जानकारी ली।

रात्रि प्रहरी नहीं होने के कारण वर्तमान में पीड़ित महिलाओं को नाईट स्टे नहीं कराया जाता है, इसपर यथाशीघ्र रात्रि प्रहरी के प्रतिनियुक्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया। साथ ही अलग-अलग किचेन एवं वॉशरूम बनाने को लेकर निर्देशित किया । वहीं व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किए जाने, साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया गया ।

गौरतलब है कि निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर परिवार, समुदाय, कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं के सहयोग के लिए सखी-वन स्टॉप सेन्टर बनाया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने वन स्टॉप सेन्टर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ आदि के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया ताकि हिंसा का शिकार महिलाएं सेंटर का अधिकाधिक लाभ उठा सके।

उन्होने चाइल्ड हेल्पलाइन को भी और क्रियाशील बनाने की बात कही। साथ ही उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि कोई अव्यस्क बच्चा किसी प्रकार से शोषित एवं अपने मौलिक अधिकारों से वंचित दिखे तो टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना जरूर दें ताकि प्रशासन द्वारा उनका उचित आवासन एवं देखभाल सुनिश्चित किया जा सके।

सखी- वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर- 9430123165, टोल फ्रीनं- 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel