Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सूर्यकुमार का प्लान, टीम की गीली गेंद से करेंगे प्रैक्टिस, क्या Playing 11 में खेलेंगे 2 स्पिनर?

Published on: 22-01-2025

India vs England 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम ने गीली गेंद से प्रैक्टिस की है। ऐसी परिस्थितियों में मेजबान टीम दो स्पिनरों के साथ उतर सकती है। ईडन गार्डन्स में साल के इस समय ओस एक स्थायी चिंता का विषय है। ओस के कारण गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है, इसलिए तीसरे स्पिनर को मैदान पर उतारना महंगा साबित हो सकता है। इसी वजह से भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में वरुण चक्रवर्ती और उप कप्तान अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है।

 

वरुण के पास है कोलकाता में खेलने का अनुभव

वरुण चक्रवर्ती आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं और केकेआर का होम ग्राउंड कोलकाता है। वह यहां के हर कोने से अच्छे से वाकिफ हैं और उन्हें पता है कि गेंद किस तरह से हरकत करती है। वरुण ने अभी तक भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 विकेट हासिल किए हैं। दूसरी तरफ अक्षर पटेल गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी योगदान देने में माहिर हैं और ऐसा हम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में देख चुके हैं। अक्षर ने भारत के लिए T20I क्रिकेट में 65 विकेट हासिल किए हैं। वहीं बल्ले से 498 रन बनाए हैं।

नीतिश रेड्डी को मिल सकता है मौका

ओस जैसी परिस्थितियों में ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है जिन्होंने हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके शामिल होने से भारत का बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगा। इस तरह से देखा जाए तो भारत का बल्लेबाजी क्रम लगभग तय हो चुका है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उनके बाद तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

ओस के लिए सूर्या ने कही ये बात

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर हमें पता है कि ओस पड़ने वाली है, तो आप गीली गेंद से तैयारी शुरू कर देते हैं। आप प्रैक्टिस सेशन के दौरान गीली गेंद से गेंदबाजी करना शुरू कर देते हैं। आप गीली गेंद से फील्डिंग करते हैं। ये चीजें हैं जो आपके कंट्रोल में हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel