Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भगवान आदिनाथ कॉलेज आफ एजुकेशन महर्रा द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Published on: 23-09-2024

ब्यूरो रिपोर्ट 

ललितपुर। ललितपुर में आज ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा सड़कों गलियों में फैली गंदगी और प्लास्टिक, अवशिष्ट को हटाकर डस्टबिन में डिस्पोज कर ग्राम वासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और स्वयं सेवकों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक आयोजित किया जा रहा है इसका उद्देश्य मे स्वच्छता अभियान चलाकर प्रत्येक नागरिक को जागरूक करना और देश में प्रगति को योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित करना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन ने कहा कि .स्वच्छता जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। हमारे लिए शरीर की भी स्वच्छता बहुत जरूरी है, जैसे रोज नहाना, स्वच्छ कपड़े पहनना, दांतों की सफाई करना, नाखून काटना, आदि। इसके लिए हमें प्रतिदिन सुबह जैसे ही हम सोकर उठते हैं, अपने दांतों को साफ करना चाहिए।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राम सेवक चंद्राकर ने कहा कि यह दिन हमारे घरों, कार्य स्थलों ,सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान करता है।

कार्यक्रम अधिकारी  राकेश कुमार कटरा ने कहा कि स्वच्छता न केवल एक आवश्यकता है बल्कि यह एक आदत भी बन सकती है उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति एक स्वच्छ व्यक्ति भी होता है। बी.पी.एड. विभाग के प्राध्यापक श्री विनोद कुमार बौद्ध ने कहा कि अपने घर के आस-पास की सफाई को अपनाकर हम एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

डॉ. विनीता जैन ने कहा कि स्वछता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है जो एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करता है। प्रीती जैन ने कहा है कि हर व्यक्ति को अपने आस- पास स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है चाहे वह उनका घर हो, उनकी वर्क प्लेस हो या समुदाय हर जगह स्वच्छता जरूरी होती है।

शुभम सिंघई ने कहा कि एक साफ वातावरण न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि मानसिक और भावनात्मक आराम भी प्रदान करता है। हिन्दी विभाग के प्राध्यापक शिव औतार यादव ने कहा कि स्वच्छता एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य पूरे देश में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सफाई को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा प्राची साहू , अहिल्या, स्वाति, आन्या जैन,मोहिनी यादव, अंजली, अंकित, अर्चना, अरविंद, करिश्मा,नीलेश, नेहा, निधि वर्षा झा, विजय आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel