Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत विश्व गुरु बनने की ओर हुआ अग्रसर : स्वाती सिंह

Published on: 18-09-2024

शकील अहमद

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत अपने पुराने गौरव को पाने के लिए अग्रसर है। एक तरफ यह “सोने की चिड़िया” तो दूसरी तरफ विश्व गुरु भी विश्व की नजरों में दिखने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। वहीं गरीबों तक उनके लिए चलाई गयी हर योजना का लाभ पहुंचाने में सफलता मिली है। ये बातें उप्र सरकार की पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वाती सिंह ने नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कही।

आज ही केंद्र में मोदी 3.0 के कार्यकाल का 100 दिन भी पूरा हुआ है। पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि इस सौ दिन में 70 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनाकर एक तरफ जहां बुजुर्गों के सेहत का ख्याल किया है। वहीं दुसरी तरफ अंतरिक्ष में भी रोज नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। वहीं मोदी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।

स्वाती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक तरफ जहां किसानों को वैज्ञानिक खेती के नए गुर सीखाने, उसका प्रचार करने पर जोर दिया। वहीं आजाद भारत के इतिहास में सर्वाधिक एमएसपी पर खरीद होने वाले अन्न पर पैसा बढ़ाकर किसानों का सम्मान किया है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि देकर प्रधानमंत्री ने किसानों की छोटी जरूरतों को पूरा किया।

स्वाती सिंह ने कहा कि आज विपक्ष जहां एक तरफ देश को तोड़ने में लगा है। वहीं प्रधानमंत्री ने राष्ट्र का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है। विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है, वहीं नरेन्द्र मोदी सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। विपक्ष विदेशों में भारत की छवि धूमिल करना चाहता है, लेकिन प्रधानमंत्री के कारण भारत विश्व गुरु बढ़ने की ओर अग्रसर है।

स्वाती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में भारत विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है, जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है और हमारे देश के धार्मिक नगरों में पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया है। शायद ही कोई प्रधानमंत्री हुआ होगा, जो अपने लिए मिले गिफ्ट को भी देश के नाम समर्पित कर दिया हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष अपने सभी गिफ्ट का निलामी कराकर उसका धन नमामि गंगे के नाम समर्पित कर देते हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel