ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाना चाहते थे पाकिस्तानी मंत्री, भारत सरकार ने नहीं दी अनुमति
पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने दिल्ली आए हैं। उन्होंने आगरा में ताजमहल और दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन भारत सरकार ने साफ कर दिया कि वह सिर्फ एससीओ कार्यक्रम में ही शामिल हो सकते हैं। यह फोरम 20 से 22 नवंबर तक पुराना किला में हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।