Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टेबुल टेनिस बालक/बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

Published on: 17-10-2024

रायबरेली। जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय रायबरेली के द्वारा 16 से 22 अक्टूबर 2024 तक टेबल टेनिस बालक/बालक जूनियर वर्ग, क्रिकेट-बालक जूनियर वर्ग, ताइक्वांडो बालक जूनियर वर्ग, कबड्डी बालिका जूनियर वर्ग, एथलेटिक्स बालक/बालिका जूनियर वर्ग, बॉलीबॉल बालक जूनियर वर्ग जिला स्तरीय प्रजियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अनुसार आज टेबुल टेनिस बालक/बालिका जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 खिलाडियों प्रतिभाग किया जो कि एकलवर्ग एवं युगलवर्ग मैच खेल गया।

जिसके परिणाम इस प्रकार रहा

एकलवर्ग बालक वर्ग
प्रथम- दिव्य सिंह (LPS),
द्वितीय- देवांश सिंह (LPS)
तृतीय- शिखर गुप्ता (RYAN)

युगलवर्ग बालक वर्ग
प्रथम- देवांश सिंह (LPS), दिव्य सिंह (LPS)
द्वितीय- शिखर गुप्ता, अर्पूव (RYAN)
तृतीय- श्रेयांश (RYAN), उत्कृष्ट अवस्थी

एकलवर्ग बालिका वर्ग
प्रथम- सादिया फातिमा (RYAN)
द्वितीय- संजना सोनकर
तृतीय- कोमल (स्टेडियम)

युगलवर्ग बालिका वर्ग
प्रथम- सादिया फातिमा, वर्तिका
द्वितीय- संजना सोनकर, पलक सोनकर
तृतीय- पलक (स्टेडियम), महक (स्टेडियम)

इसी प्रकार आज 16 से 18 अक्टूबर 2024 तक जिला स्तरीय क्रिकेट बालक जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतियोगिता के पहले दिन में 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले दिन में पहला मैच ऐशिया क्लब रायबरेली बनाम स्टेडियम रायबरेली के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम 07 विकेट से विजयी रही।

दूसरा मैच नदीम सिद्दीकी क्रिकेट आकडमी बनाम श्री शारदा स्पोर्टस एकेडमी रायबरेली के मध्य खेला गया जिसमें कि श्री शारदा स्पोर्टस 78 रन से विजयी रही।
तिसरा मैच स्टेडियम रायबरेली बनाम केन्द्रीय विद्यालय खेला गया जिसमे स्टेडियम 11 रनों से विजयी रही।

प्रतियोगिता के दौरान अत्याधिक गणमान्य लोग उपस्थित होकर मैच का आनन्द लिया। खेल भावना की सरहाना की। प्रतियोगिता के मैच का उदघाटन श्री राजेश सिंह अवैतनिक सचिव टेबुल-टेनिस रायबरेली के द्वारा किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता का सम्पूर्ण संचालन धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम, क्रीडाधिकारी, जिला खेल कार्यालय, रायबरेली के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया एवं बढ़िया खेल प्रर्दशन करने हेतु प्रेरित किया।

इस भव्य प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु मुकेश कुमार उपक्रीडाधिकारी, पिन्कू कुमार, बाबूलाल, मन्जू, नरेश कुमार निषाद, अश्वनी चन्द्रा, शोएब खान, लीना सिंह, किरन कुमारी कोच द्वारा सहयोग प्रदान किया गया साथ विभाग की ओर से दिये गये दिशा-निर्देशों तथा उच्चाधिकारियों के अनुपालन में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।

प्रतियोगिता के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता और अन्त में क्रीडाधिकारी रायबरेली ने प्रतियोगिता में आये हुऐ समस्त खिलाडियों एवं आगन्तुको दर्शकों का आभार प्रकट किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel