Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, बचा सिर्फ ये रास्ता

Follow

Published on: 14-10-2024

 

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP
भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारत की महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 रनों से जीता। भारतीय महिला टीम की हार के बाद हर ओर चर्चा ये शुरू हो गई है कि वह सेमीफाइनल की रेस से अब बाहर हो गईं हैं, लेकिन इस मुकाबले में मिली हार के बाद भी टीम इंडिया के लिए सभी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। अभी भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए सिर्फ एक ही रास्ता बच रहा है। टीम इंडिया ने भले ही इस बार वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया हो, लेकिन फैंस अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि किसी भी तरह टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाए। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारतीय महिला टीम अभी भी महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है।

ऐसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए अब पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के मैच पर निर्भर रहना होगा। दरअसल 14 अक्टूबर को पाकिस्तान की महिला टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का रिजल्ट भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाली है। पाकिस्तान की महिला टीम अगर इस मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम को हरा देती है, तो टीम इंडिया बड़ी आसानी के साथ सेमीफाइनल पहुंच जाएगा। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत से बेहतर ना हो जाए। इस वक्त भारतीय महिला टीम का नेट रन रेट +0.322 है। वहीं पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.488। बात करें न्यूजीलैंड के नेट रन रेट के बारे में तो उनका नेट रन रेट +0.282 है।

कैसा रहा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाए। जिसके बाद टीम इंडिया रन चेज के लिए मैदान पर उतरी। भारतीय टीम ने रनचेज में शुरुआत तो काफी तेज की, लेकिन हरमनप्रीत कौर की धीमी पारी के कारण भारत आखिर में इस मुकाबले में 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 142 रन ही बना सका और टीम इंडिया यह मैच भी हार गई। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद भी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel