Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी , रोहित शर्मा ने दिए संकेत

Follow

Published on: 16-10-2024

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाना है। इस सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जहां उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। इसके अलावा उन्होंने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर भी एक बड़ी बात कही है। रोहित शर्मा ने चार युवा खिलाड़ियों को लेकर साफ संकेत दिए हैं कि वह उन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाने की सोच रहे हैं।

न्यूजीलैंड सीरीज में चार ट्रैवल रिजर्व

दरअसल जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया गया। तब टीम इंडिया के स्क्वाड में चार ट्रैवल रिजर्व के नाम भी शामिल थे। इसे देखकर हर किया को हैरान हुई। इन चार ट्रैवल रिजर्व में प्रसिद्ध कृष्णा, मयंक यादव, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल है। अमूमन भारतीय टीम में घरेलू सीरीज के लिए ट्रैवल रिजर्व के नाम का ऐलान नहीं करती है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इसे लेकर तस्वीरें कुछ हद तक साफ कर दी है।

क्या बोले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह प्रसिद्ध कृष्णा, मयंक यादव, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी को टीम के साथ रखना चाहते हैं क्योंकि हम उन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाने की सोच रहे हैं, वह खासकर तेज गेंदबाजों के साथ बेंच स्ट्रेंथ बनाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास सिर्फ 3 या 4 नहीं बल्कि 8 या 9 विकल्प हैं। बल्लेबाजी की तरह वह गेंदबाजी में भी अधिक विकल्प चाहते हैं। रोहित शर्मा ने अपने इन बातों से साफ कर दिया है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इन खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों की काफी ज्यादा जरूरत होती। वहीं मयंक यादव 150+ KMPL की गति से गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कोई भी गेंदबाज चोटिल होता है तो यह खिलाड़ी उन्हें आसानी से रिप्लेस कर सकते हैं।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel