Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस

Published on: 20-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम सचिन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

आज के समाधान दिवस में कुल 32 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमें चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आपको बता दे कि, उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव ने प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि, संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरण शिकायतों को संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि, विवादों के मामले में शिकायत का निस्तारण होने की दशा में सहमति पत्र पर दोनों पक्षों का हस्ताक्षर होना आवश्यक है। फरियादियों की शिकायत का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील है, इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही न किया जाए।

आज सोमवार को आयोजित महराजगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त हुए 32 शिकायती पत्रों में सर्वाधिक राजस्व विभाग की 15, पुलिस विभाग की 9, विकास विभाग से संबंधित तीन अन्य पांच शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें चार शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

इस मौके पर तहसीलदार मंजुला मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह समेत अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel