Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टीईटी प्रकरण: शिक्षक संघ ने सांसद राहुल गांधी को संबोधित ज्ञापन सौंपा, सेवा शर्तों में संशोधन पर विरोध

Published on: 23-09-2025

रायबरेली। केंद्र सरकार द्वारा शिक्षकों की सेवा शर्तों में गुपचुप किए गए संशोधन और सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसे बाध्यकारी बनाए जाने के खिलाफ आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, रायबरेली के पदाधिकारी बड़ी संख्या में सांसद किशोरी लाल शर्मा से मिले। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधि को सौंपा और इस समस्या के समाधान हेतु सहयोग मांगा।

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम शिक्षकों के भविष्य पर गहरा संकट खड़ा कर रहा है। जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी और मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि संशोधन के कारण लाखों शिक्षक बेरोजगारी के खतरे से जूझ रहे हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव, डॉ. बृज किशोर और महिला उपाध्यक्ष सावित्री दीवान ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया हमेशा सरकार द्वारा तय मानकों के तहत हुई है, इसलिए अब नियम बदलना न्यायसंगत नहीं है।

कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह और संयुक्त मंत्री डॉ. चंद्रमणि बाजपेई ने इसे शिक्षक समाज को तबाह करने की साजिश बताया। उपाध्यक्ष उमेश त्रिवेदी ने कहा कि “खेल के बीच में नियम बदलना न्याय नहीं है।”

ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े अध्यक्षों डॉ. संजय सिंह (जगतपुर), अरविंद द्विवेदी (हरचंदपुर), अशोक पाल (अमावां) सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय से लाखों सरकारी शिक्षकों के समक्ष सेवा से बाहर किए जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

इस मौके पर दिनेश सिंह, अनुराग शुक्ला, आकाश त्रिपाठी, योगेश सिंह, शैलेश पांडे, अमन शुक्ला, नीलेश शुक्ला, राजेश पांडे, सुरेंद्र यादव, सुधीर द्विवेदी, अवध किशोर शुक्ला समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel