Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

श्री कृष्णा और रुक्मणी का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता

Published on: 09-11-2024

-जमुरावां गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास ने सुनाएं कई प्रसंग

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के जमुरावां गांव में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा में भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी का वेश धारण किए बाल कलाकारों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा एवं स्वागत कर विवाह के मंगल गीत गाकर नृत्य भी किया।

जमुरावां के पवन कुमार मिश्रा के यहां चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा के छठवें दिन कथा व्यास डा. उमेश तिवारी जिज्ञासु ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के कई प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्मक (उन्हें हीरण्यरोमन भी कहा जाता था) की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थी।

रुक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से श्री कृष्ण के रूप, सौंदर्य और गुणों की प्रशंसा सुनी तो उसने मन ही मन श्री कृष्ण जी से विवाह करने का निश्चय किया। रुक्मिणी का बड़ा भाई रुक्मी श्री कृष्ण से शत्रुता रखता था और अपनी बहन का विवाह राजा दमघोष के पुत्र शिशुपाल से कराना चाहता था।

रुक्मणी को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने एक ब्राह्मण संदेशवाहक द्वारा श्री कृष्ण के पास अपना परिणय संदेश भिजवाया। तब श्री कृष्णा विदर्भ देश की नगरी कुंडीनपुर पहुंचे और वहां बारात लेकर आए शिशुपाल व उसके मित्र राजाओं शाल्व,जरासंध,दंतवक्र और पौंड्रक को युद्ध में परास्त करके रुक्मणी का उनकी इच्छा से हरण कर लाए।

तत्पश्चात श्री कृष्ण ने द्वारिका में अपने संबंधियों के समक्ष रुक्मणी से विवाह किया। कथा के छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण सुदामा का भजन सुनाया गया। वही सजीव झांकियां भी सजाई गई। इस दौरान धार्मिक भजनों पर श्रद्धालुओं को नृत्य करते व जयकारे लगाते हुए देखा गया। जिससे माहौल धर्ममय हो गया।

इस मौके पर डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा, संजय मोहन त्रिवेदी, राघवेंद्र शुक्ला, भानू कोटेदार, अवधेश कुमार मिश्रा, राम अचल मिश्रा, मास्टर शिव प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह बघेल, शिव शंकर सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, ऋषि कुमार श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार पांडे, कोटेदार राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू, अनुराग चौधरी ग्राम प्रधान जमुरावां, रामकुमार शुक्ला चौड़िया, अशोक कुमार शुक्ला चौड़िया शाहिद सैकड़ो की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel