Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

बदलापुर कांड: दुष्कर्म के आरोपियों ने पुलिस से रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की, इसके बाद घटनाक्रम ने लिया चौंकाने वाला मोड़…

Follow

Published on: 24-09-2024

जवाबी फायरिंग में अक्षय शिंदे को गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में खबर आई कि बदलापुर रेप के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई है। क्राइम ब्रांच ने मौत की पुष्टि की है। अक्षय को तलोजा जेल से जांच के लिए बदलापुर ले जाया जा रहा था। आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में दो लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को सोमवार को पुलिस ने गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल से ले जाते समय उसने एक अधिकारी का हथियार छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शिंदे पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अक्षय शिंदे को गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में खबर आई कि बदलापुर दुष्कर्म के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई है। क्राइम ब्रांच ने मौत की पुष्टि की है। अक्षय को जांच के लिए तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था। आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अक्षय शिंदे पर स्कूल में नर्सरी क्लास की दो लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप है। बदलापुर स्कूल मामले में गिरफ्तारी के बाद अक्षय शिंदे की पत्नी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिंदे को 17 अगस्त को स्कूल के शौचालय में चार और पांच साल की दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन और सार्वजनिक आक्रोश फैल गया। शिंदे स्कूल में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था। प्रारंभ में स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस जांच में गंभीर खामियों को लेकर जनता में आक्रोश पैदा होने के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

इस मामले की सुनवाई बॉम्बे हाई कोर्ट में भी स्वतः संज्ञान लेकर चल रही है। अक्षय शिंदे को कड़ी सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार ने उज्ज्वल निकम को नियुक्त किया है, जो मुंबई हमलों में सरकारी वकील थे।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel