Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बॉलीवुड का वो अभिनेता जिसने दो स्टारकिड्स के साथ किया डेब्यू, पहली सैलरी थी सिर्फ 3 हजार, अब बन चुका है बड़ा स्टार।

Published on: 16-01-2025

सिद्धार्थ मल्होत्रा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। सिद्धार्थ के लिए मुंबई में शुरुआती दिन काफी मुश्किल भरे थे। एक समय था जब वह मुंबई के जुहू में 2 रूममेट्स के साथ रहते थे। जिसमें छोटा सा बेड और छोटी सी खिड़की होती थी। अपने 2 रूममेट्स के साथ मिलकर वह अपने फ्लैट का किराया देते थे। आज सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन है, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ था। उनकी पढ़ाई भी राजधानी दिल्ली में ही हुई। 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग का रुख कर लिया और यहीं से उनके लिए एक्टिंग के भी दरवाजे खुले। मॉडलिंग की दुनिया में सफलता हासिल करने के बावजूद सिद्धार्थ ने मॉडलिंग छोड़ दी, क्योंकि वो अपने काम से संतुष्ट नहीं थे। सिद्धार्थ ने फिल्मों में अब तक अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। ‘एक विलेन’ और ‘हंसी तो फंसी’ में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई थी।

इन फिल्मों से लूटी वाहवाही

साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की बात करें तो उनका करियर काफी मिला-जुला रहा। कभी हिट तो कभी फ्लॉप का मुंह देखना पड़ा। अपने करियर में सिद्धार्थ ने ‘हंसी तो फंसी’, ‘एक विलेन’, ‘कपूर एंड संस’, ‘बार बार देखो’, ‘ए जेंटलमैन, इत्तेफाक’, ‘अय्यारी’, ‘जबरिया जोड़ी’ और ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों में काम किया है और अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान हासिल की।

 

बॉलीवुड डेब्यू से पहले किया ये काम

आज सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से हैं, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेब्यू से पहले सिद्धार्थ क्या करते थे। बॉलीवुड डेब्यू से पहले उन्होंने बतौर ट्रेनी असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। उन्होंने साल 2010 में करण जौहर की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में बतौर सह निर्देशक काम किया था। सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि उनकी पहली सैलरी 3 हजार रुपये थी, लेकिन आज अभिनेता करोड़ों के मालिक हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्में

सिद्धार्थ मल्होत्रा को पिछली बार ‘योद्धा’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह अरुण कत्याल के रोल में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन सिद्धार्थ के अभिनय की तारीफ जरूर हुई। अब वह ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में वो परम और जाह्नवी कपूर सुंदरी के रोल में होंगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel