Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त ने भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों, स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के डूब क्षेत्रों एवं राहत शिविरों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर कंट्रोल रूम में 0657-2431028 पर संपर्क करें

Follow

Published on: 20-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर शहर में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों तथा स्वर्णरेखा और खरकई नदी के डूब क्षेत्रों, राहत शिविर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कदमा, शास्त्रीनगर, दोमुहानी, मानगो के शंकोसाई में डूब क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं को जाना तथा राहत बचाव टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बागुनहातु स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

साथ हीराहत शिविर में ठहरे लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आश्रय स्थलों में पेयजल, खाद्य सामग्री सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं समुचित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धों की देखभाल में कोई कोताही न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने शास्त्रीनगर, कदमा, दोमुहानी जैसे भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति, नालों की सफाई, पानी निकासी की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलस्तर पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाए तथा खतरे की स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए।

सभी आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि राहत और बचाव सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे एवं नाव, मोटरबोट, जीवन रक्षक जैकेट, सर्चलाइट आदि की व्यवस्था पूरी तरह क्रियाशील हो।

नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील

जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं सतर्क है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा आकस्मिक स्थिति में संयम और धैर्य बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर कंट्रोल रूम में 0657-2431028 पर संपर्क करें।

निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, सहायक नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री अरविंद अग्रवाल, जुस्को के प्रतिनिधि, स्वर्णरेखा परियोजना के अभियंता व अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel