Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त ने पोटका प्रखंड के चाटीकोचा गांव का किया निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, प्रखंड प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

Follow

Published on: 09-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटिन पंचायत के चाटीकोचा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समाधान हेतु प्रखंड प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने यूसीआईएल (UCIL) से संबंधित पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं साझा कीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों को अबतक मुआवजा राशि नहीं मिली है और न ही उन्हें रोजगार मिला है। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन कर्मियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाए तथा जिनके आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, उनकी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि रोजगार के अभाव में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन गई है।

पेयजल और स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

ग्रामीणों ने गांव में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की। उन्होंने यह भी बताया कि गांव से सटे टेलिंग पॉन्ड के कारण हवा में उड़ने वाले यूरेनियम कचरे के धूलकण से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। चाटीकोचा के ग्रामीणों ने बेनशोल में प्रस्तावित पुनर्वास पर सहमति जताई और उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग की।

टेलिंग पॉन्ड का निरीक्षण कर लिए तथ्यों की जानकारी

गांव का निरीक्षण करने के उपरांत उपायुक्त ने टेलिंग पॉन्ड का भी जायजा लिया। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि यह टेलिंग पॉन्ड कई बार ओवरफ्लो करता है जिससे आसपास का जलस्रोत प्रदूषित होता है।

गर्मी के दिनों में उड़ने वाले धूलकण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते हैं। उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और सभी बिंदुओं पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel