Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त ने की विद्युत विभागीय योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री झारखंड उज्ज्वल योजना एवं आर.डी.एस.एस में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 11-06-2025

  • कोई भी गांव-टोला विद्युत आपूर्ति से वंचित नहीं रहे, विद्युत कनेक्शन से छूटे गांवों में समयसीमा के भीतर विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करें : उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री झारखंड उज्ज्वल योजना तथा आर.डी.एस.एस (Revamped Distribution Sector Scheme) की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी तथा जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने उक्त योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा शत-प्रतिशत विद्युतिकरण सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

बैठक में 8 दुर्गम गांवों में विद्युत कनेक्शन में प्रगति की समीक्षा करते हुए तय समयसमीमा के भीतर बिजली पहुंचाना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड उज्ज्वल योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभुकों को चिन्हित करते हुए उन्हें समयबद्ध रूप से नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किया जाए। साथ ही छूटे हुए आबादी या शहरीकरण के विस्तार से हो रहे नए बसावट तक बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करें। वहीं, पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने, प्रोत्साहित करने तथा आवेदन प्रकिया को सुगम बनाने का निर्देश दिया गया।

आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना की प्रमुख गतिविधियों जैसे ट्रांसफार्मर की स्थापना, ओवरहेड तारों का सुदृढ़ीकरण, मीटरिंग एवं उपभोक्ता सेवा सुधार की स्थिति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो तथा सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश कार्य एजेंसी को दिया गया।

उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि बिजली उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाए ताकि योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ आमजन को मिल सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel