Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त ने आजीविका संवर्धन की समीक्षा बैठक, बोले… स्थानीय हुनर और संसाधनों से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल हो

Follow

Published on: 19-08-2025

धरातल पर विभागों का प्रयास दिखे, फर्जी रिपोर्टिंग नहीं हो, शहद, पोल्ट्री, मशरूम, सिल्क, बांस, काजू और कला आदि से प्रखंडों में आजीविका संवर्धन पर जोर

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिले में आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित 16 प्रोजेक्ट पर कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड में जाएं और वास्तविक कार्य सुनिश्चित करें।

फर्जी रिपोर्टिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

बोड़ाम प्रखंड में जनजातीय समूहों द्वारा संचालित शहद उत्पादन पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने अगले एक साल में एक करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने 22 अगस्त से शुरू होने वाले चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्पादन बढ़ाने और गुणवत्ता सुधार पर विशेष बल देने का निर्देश दिया।

इसी तरह अंधारझोर गांव में वाद्य यंत्र निर्माण की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेषज्ञों, कलाकारों और उपयोगकर्ताओं के साथ कार्यशाला आयोजित करने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए।

डुमरिया के लखाईडीह गांव में तेल पेराई मशीन लगाने की योजना पर विचार-विमर्श करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इसे सामुदायिक मॉडल पर संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसका लाभ मिले। बहरागोड़ा प्रखंड में मानुषमुड़िया के बंबू क्लस्टर के संचालन को सुचारू बनाने के लिए दस दिनों के भीतर विस्तृत प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बहरागोड़ा में काजू प्रोसेसिंग के लिए स्थानीय किसानों और महिलाओं को जोड़कर बड़े पैमाने पर ले जाने की योजना पर बल दिया गया।

पटमदा (धाधकीडीह) और पोटका (आसनबनी) के पोल्ट्री व्यवसाय को लेकर उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इस वर्ष के अंत तक पटमदा में पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं का मासिक आय में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि लाएं।

उन्होंने कहा कि पोल्ट्री व्यवसाय को लाभकारी बनाना प्राथमिकता होगी। इसी क्रम में जेएसएलपीएस प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि जमशेदपुर सदर में मशरूम उत्पादन से जुड़े 215 लोगों को एफपीओ में पंजीकृत किया गया है। उपायुक्त ने इसे मार्केट लिंकज और ब्रांडिंग से जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण उत्पादों को पहचान मिल सके।

बैठक में मुसाबनी प्रखंड के सिल्क प्रोजेक्ट, घाटशिला के वुड कार्विंग, डोकरा आर्ट एवं पैटकर पेंटिंग पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय उत्पाद, कला और हुनर को रोजगार से जोड़कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की ठोस योजना बनायी जाए। घाटशिला में वुड कार्विंग से जुड़े ग्रामीणों को संगठित करने, आय के नए अवसर सृजित करने तथा जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग पर बल दिया।

उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय संसाधन, स्थानीय हुनर और स्थानीय लोगों की भागीदारी ही आजीविका संवर्धन की असली ताकत है। बैठक में सहकारिता, कृषि, पशुपालन, उद्योग विभाग, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी/ प्रतिनिधि, एलडीएम व अन्य संबधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel