Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर,वसूली व निर्धारित एजेंडा के कार्यो की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिए निर्देश

Published on: 22-11-2024

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कर करेत्तर,वसूली व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक बचत भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने परिवहन,आबकारी,सिंचाई, विद्युत,वन,व्यापार कर,खनन,स्टाम्प,नगर निकाय सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली के कार्यों की समीक्षा की तथा कम वसूली करने वाले विभागों को प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वरासत व अन्य राजस्व के कार्यों सहित जन समस्याएं सुनकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। उन्हें अपने क्षेत्रों में राजस्व कार्याे की प्रगति के लिए नियमित रुप से निरीक्षण कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। परिवहन विभाग के अधिकारी से कहा कि अवैध वाहनों एवं यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर चालान करने की कार्यवाही नियमानुसार की जाए।

जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर विभाग को निर्देश दिया कि प्रवर्तन का कार्य बढ़ाये और नियमानुसार कर आदि की वसूली को सुनिश्चित कर लक्ष्य को प्राप्त करे। सिंचाई विभाग से नहरों के रख रखाव और क्षेत्र को दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। मंडी सचिवों को निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरों को सही करा लिया जाए। साथ ही मंडी के प्रवेश और निकासी गेट को सुरक्षित करा लिया जाए। नगर निकायों को प्रगति लाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह,अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) सिद्धार्थ, जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा,नगर मजिस्ट्रेट धीरेन्द्र श्रीवास्तव सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel