Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शिक्षक सुनील कुमार के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री, सरकार की तरफ से की आर्थिक मदद

Published on: 07-10-2024

-मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री ने ऊंचाहार विधायक संग की पीड़ित परिवार से मुलाकात

-पीड़ित को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख,पांच बीघा भूमि का पट्टा आवंटन, मुख्यमंत्री आवास सहित 33 लाख की सहायता राशि

रायबरेली। अमेठी में शिक्षक रहे स्व. सुनील कुमार के परिवार को तत्काल में आर्थिक मदद के तौर पर पांच लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रभारी मंत्री श्री राकेश सचान ने शिक्षक के परिजनों से सुदामापुर गांव में मुलाकात की और साथ ही उनको पूरा आश्वासन दिया कि सरकार आपके साथ इस दुःख की घड़ी में साथ खड़ी है। यहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार का हाल-चाल जानते हुए सांत्वना दी और परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से पूरा न्याय दिलाया जाएगा।

पीड़ित परिवार के परिजनों को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक आवास, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख की राशि, पांच बीघे भूमि पट्टा आवंटन सहित 33 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनका निर्देश है कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए।

विधायक ऊंचाहार मनोज पांडे ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि उन्हें पूरा न्याय दिलाया जाएगा। क्षेत्र का विधायक होने के नाते पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में पूरा सहयोग रहेगा। सरकार और प्रशासन इस पूरे प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर रही है। इस घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका सहयोग देने वालों पर भी पुलिस प्रशासन की तरफ से कार्यवाही की जाएंगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel