Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

समाजवादी विचारधारा का नाम है डा0 लोहिया- इं. वीरेन्द्र यादव

Published on: 12-10-2024

– सपा कार्यालय में डा0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनायी गयी

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय में डा0 राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि मनायी गयी। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी कोे सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया एक नाम नहीं विचारधारा है। डा0 लोहिया ने सामाजिक बराबरी, राजनैतिक हिस्सेदारी एवं आर्थिक असमानता जैसे विषयों को लेकर अनवरत संघर्ष किया।

डा0 राम मनोहर लोहिया ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के साथ मिलकर पिछड़े वर्ग एवं दलित वर्ग को जोड़कर उनके हक दिलाने के लिए एक योजना बनाकर काम करने की रूपरेखा तैयार की, लेकिन असमय डा0 अम्बेडकर की मृत्यु हो जाने के कारण योजना आगे नहीं बढ़ सकी, उसी विचारधारा को पी.डी.ए. के रूप में लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं।

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि डा0 लोहिया ने पंडित नेहरू के खिलाफ फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़कर कांग्रेस की मजबूत किले में दरार डालने का काम किया। अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रज्जू खान ने कहा कि लोहिया जी का मानना था कि जिन्दा कौमे पाँच साल इन्तजार नहीं करती हैं, उन्हें संघर्ष के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।

पूर्व अध्यक्ष आरपी यादव ने कहा कि डा0 लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए मुलायम सिंह यादव ने सन् 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया और उ0प्र0 में सपा की तीन बार सरकार बनायी। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार यादव ने कहा कि डा0 लोहिया तीन बनाम तेरह आने की बहस छेड़कर आर्थिक असमानता को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया।

समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि आरक्षण को लेकर डा0 लोहिया ने नारा दिया था कि समाजवादियों ने बांधी गांठ, पिछड़े पावे सौ में साठ।  जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य ने कहा कि लोहिया जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सत्येश गौतम ने कहा कि लोहिया जी ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्त करने के लिए संघर्ष किया और अपने प्राण गवां दिये, किन्तु विदेश में इलाज कराने नहीं गये। गोष्ठ का संचालन महामन्त्री अरशद खान ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नीलेश यादव, बाबा साहब वाहिनी के जिला प्रभारी चन्द्र प्रकाश आजाद, विधान सभा अध्यक्ष हरचन्दपुर राकेश यादव, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अजय यादव, रंजीत यादव, शकील मंसूरी, पिन्टू यादव, जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव, मुशीर अहमद, प्रान्तीय कार्यकारिणी के सदस्य कृपाशंकर यादव, सुरजीत सिंह, शिवबरन यादव, रामसुमेर एडवोकेट, दीपू शुक्ला, सौरभ सिंह एडवोकेट, नरेन्द्र यादव, संदीप सिंह, विनय कुमार यादव, देवतादीन यादव आदि लोगों ने डा0 लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel