Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य एवं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की समीक्षात्मक बैठक, कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 05-06-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार व संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में जिलान्तर्गत चल रही विभिन्न अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली गई।

उपायुक्त ने कहा कि लंबित योजनाओं के कारणों की स्पष्ट समीक्षा कर ठोस समाधान सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ताहीन निर्माण पाए जाने पर दोषी एजेंसी अथवा अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में निर्माणाधीन सड़कों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सड़कों की गुणवत्ता का सतत निरीक्षण हो एवं कार्य की धीमी गति पर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने लंबित परियोजनाओं की रिपोर्ट तलब करते हुए ससमय निर्माण पूर्ण करने के निर्देश पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता को दिए। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा में PMGSY, लघु पुल-पुलिया निर्माण, तथा सड़क सुदृढ़ीकरण योजनाओं पर अद्यतन जानकारी दी गई।

उपायुक्त ने ग्रामीण कार्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों को सुलभ एवं चालू हालत में बनाए रखने पर जोर दिया। पानीजल निकासी की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ गार्डवाल एवं ड्रेनेज सिस्टम को भी डिज़ाइन में प्राथमिकता देने को कहा गया।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा समुदाय भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, आंगनबाड़ी केंद्रों, पेयजल टावर आदि से संबंधित योजनाओं की जानकारी साझा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में स्थानीय आवश्यकताओं एवं भौगोलिक परिस्थितियों का ध्यान रखा जाए। जवाबदेही तय करने, समय-सीमा का पालन करने तथा गुणवत्ता की निगरानी के लिए कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड, फोटो अपलोडिंग एवं जियो टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel