• देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
Monday, May 19, 2025
  • Login
मानवाधिकार मीडिया
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

वसीयत को दरकिनार कर वरासत का आदेश, तहसील में बना चर्चा का विषय

सद्दीक खान by सद्दीक खान
February 28, 2025
in उन्नाव
0
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पर नियुक्ति हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया लिखित परीक्षा एवं दक्षता परीक्षा तिथि

पाटन, उन्नाव। बीघापुर तहसीलदार न्यायालय द्वारा हाल ही में सुनाया गया एक फैसला इस समय तहसील में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। करीब 26 बीघा बेशकीमती भूमि की पंजीकृत वसीयत को नजरअंदाज कर तहसीलदार न्यायालय ने वरासत का आदेश पारित कर दिया, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। इस फैसले को लेकर अधिवक्ताओं और आमजन के बीच बहस छिड़ी हुई है।

चार साल से विवाद में थी करोड़ों की जमीन

मामला तहसील क्षेत्र के पाल्हेपुर और ऊंचगांव में स्थित 26 बीघा भूमि से जुड़ा है। पाल्हेपुर निवासी शिशिर त्रिवेदी के अनुसार, अश्वनी कुमार त्रिवेदी और उनकी पत्नी शशिबाला निःसंतान थे। अश्वनी कुमार ने वर्ष 1985 में पिता संतोष त्रिवेदी के निधन के बाद शिशिर और उनकी बहन का पालन-पोषण किया था। उनकी सेवा और देखभाल से प्रभावित होकर 5 नवंबर 2020 को अश्वनी ने अपनी संपूर्ण चल-अचल संपत्ति की पंजीकृत वसीयत शिशिर की पत्नी अनीता और पुत्र प्रशांत के नाम कर दी।

READ ALSO

होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, कई दुकानों से लिए नमूने

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

अश्वनी कुमार की 15 दिसंबर 2020 को मृत्यु हो गई, जिसके दो दिन बाद शिशिर ने वसीयत के आधार पर नामांतरण के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन अश्वनी कुमार के भतीजे आनंद कुमार और नंद कुमार ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए समय मांगा और वसीयत के गवाहों पर दबाव बनाने के लिए उन पर जालसाजी का मुकदमा भी दर्ज करवा दिया।

चार साल बाद आया फैसला, वसीयत को किया दरकिनार

 

लगभग चार साल तक चले इस विवाद पर 21 फरवरी 2025 को तहसीलदार न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए वसीयत को अमान्य कर दिया और वरासत के आधार पर मृतक के भतीजों के पक्ष में जमीन का नामांतरण कर दिया। इस निर्णय के बाद तहसील क्षेत्र में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि जीवित गवाहों के मौजूद रहते हुए पंजीकृत वसीयत को अनदेखा करना संदेहास्पद है। इस तरह के फैसले से पंजीकृत वसीयत की कानूनी वैधता पर प्रश्नचिह्न लग सकता है। अधिवक्ताओं का मानना है कि यदि पंजीकृत वसीयत को मान्यता नहीं दी जाएगी, तो भविष्य में इसका कोई महत्व नहीं रह जाएगा।

तहसीलदार ने दिया बयान

इस पूरे प्रकरण पर तहसीलदार अरसला नाज का कहना है कि कोई भी मामला साक्ष्यों और बहस के आधार पर ही निष्पादित किया जाता है। यदि किसी पक्ष को निर्णय से असहमति है, तो उनके पास अपील का अधिकार सुरक्षित है।

इस फैसले के बाद तहसील में चर्चा तेज हो गई है कि क्या भविष्य में पंजीकृत वसीयत को कानूनी मान्यता मिलेगी या नहीं? मामला अब उच्च न्यायालय में चुनौती दिए जाने की संभावना के चलते और अधिक दिलचस्प हो सकता है।

Share
Tags: #hindinewspaperlatest news in hindiPatan newsUnnao newsमानवाधिकार मीडिया

Related Posts

होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, कई दुकानों से लिए नमूने
उन्नाव

होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, कई दुकानों से लिए नमूने

March 8, 2025
उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
उन्नाव

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

March 8, 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पर नियुक्ति हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया लिखित परीक्षा एवं दक्षता परीक्षा तिथि
उन्नाव

ससुरालीजनों ने पहले विवाहिता को पीटा, फिर भगाया, अब लापता

March 8, 2025
होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
उन्नाव

होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

March 8, 2025
राष्ट्रीय महिला दिवस पर तहसीलदार अरसला नाज़ को किया गया सम्मानित
उन्नाव

राष्ट्रीय महिला दिवस पर तहसीलदार अरसला नाज़ को किया गया सम्मानित

March 8, 2025
अमर शहीद स्मारक कैलाशनाथ आश्रम गुलहरिहा मे शहीदो की वीरांगनाओ को किया गया सम्मानित
उन्नाव

अमर शहीद स्मारक कैलाशनाथ आश्रम गुलहरिहा मे शहीदो की वीरांगनाओ को किया गया सम्मानित

March 3, 2025
Next Post
पदाधिकारियों को प्रखंड भ्रमण : लाभुकों को पूरी पारदर्शिता से ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराने का दिया गया निर्देश

पदाधिकारियों को प्रखंड भ्रमण : लाभुकों को पूरी पारदर्शिता से ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराने का दिया गया निर्देश

POPULAR NEWS

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

April 19, 2025
अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

February 12, 2025
तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

January 24, 2025
मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

September 18, 2024
अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

February 13, 2025

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

आगजनी पीड़ितों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी: नवादा में प्रशासन पर जमकर किया हमला

आगजनी पीड़ितों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी: नवादा में प्रशासन पर जमकर किया हमला

September 22, 2024

झांसी महानगर:राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय सर्वोत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगी प्रो. शहनाज़ अयूब

September 4, 2024

20 वर्षों से बन्द रास्ते को ग्रामवासियों के सहयोग से प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार ने खुलवाया!

February 24, 2024
केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर झारखण्ड राज्य के 12 पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा

केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर झारखण्ड राज्य के 12 पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा

January 25, 2025

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • रामगढ़ : मुख्यमंत्री पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, दिवंगत जगदीश सोरेन को दी भावभीनी
  • 0x1c8c5b6a
  • 0x1c8c5b6a
  • भाजपा की तिरंगा यात्रा पर राकेश साहू का हमला, सेना और तिरंगे के अपमान का लगाया आरोप

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • रामगढ़ : मुख्यमंत्री पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, दिवंगत जगदीश सोरेन को दी भावभीनी

Follow us

Our Visitors

Visitors Today
693
1931588
Total Visitors
283
Live visitors
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Manavdhikar Media by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.