Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

RANCHI : श्रद्धा एवं आस्था के इस पूजोत्सव की परंपरा हर वर्ष और आगे बढ़े, माता रानी से यही प्रार्थना है : मुख्यमंत्री

Follow

Published on: 29-09-2025

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री श्री बाँधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल पट का किया अनावरण, माता रानी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया

◆ मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य की उन्नति एवं राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- श्रद्धा एवं आस्था के इस पूजोत्सव की परंपरा हर वर्ष और आगे बढ़े, माता रानी से यही प्रार्थना है

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। पट खुलने के उपरांत उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य की उन्नति एवं राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सभी को दुर्गा पूजोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों ही पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में माता रानी के जयकारे के बीच उन्होंने मां दुर्गा से समस्त राज्यवासियों के मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

श्रद्धा एवं आस्था का उमड़ रहा सैलाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान हो रही लगातार बारिश के बाद भी श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है।

हर वर्ष की भांति इस बार भी यहां के भव्य और आकर्षक पंडाल दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं । वर्षों से चली आ रही यह परंपरा हर साल और आगे बढ़े, माता रानी से यही कामना करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री का पूजा पंडाल में आगमन पर पूजा समिति की ओर से स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel