Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर इस्माइल कानी के लापता होने की खबर आई सामने, मचा हड़कंप

Follow

Published on: 07-10-2024

तेहरान: ईरानी कुद्स फोर्स के ब्रिगेडियर-जनरल इस्माइल कानी के लापता होने की खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। उनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार हिजबुल्लाह के तेहरान ऑफिस में देखा गया था। बीते दिनों बेरूत में इजरायली स्ट्राइक के बाद से उनका कोई पता नहीं लग रहा है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये बातें सामने आई हैं।

सुलेमानी की मौत के बाद कानी ने ली थी उनकी जगह

इस्‍माइल कानी को ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्‍लाह खामनेई का राइट हैंड माना जाता है। एयर स्ट्राइक में ईरान के सबसे ताकतवर नेता रहे कासिम सुलेमानी की मौत के बाद इस्माइल कानी ने उनकी जगह ली थी। इजरायली मीडिया उनके बारे में अंदेशा लगा रही है कि वह इजरायल के हवाई हमले में घायल हो सकते हैं, वहीं कई मीडिया हाउस उनकी मौत की संभावना पर भी बात कर रहे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।

साल 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद कानी को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया था और वह ईरान की सैन्य रणनीति बनाने वालों में से एक रहे हैं। कानी के लापता होने से ईरान में तनाव बढ़ सकता है।

गुरुवार से कोई संपर्क नहीं हुआ

न्यूयार्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के शीर्ष अधिकारियों को भी इस बात की खबर नहीं है कि इस्‍माइल कानी कहां हैं और उनके साथ क्या घटित हुआ है। गुरुवार से उससे किसी तरह का संपर्क नहीं हुआ है। इस्‍माइल कानी कितना अहम है, इस बात का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि वह लेबनान में ह‍िजबुल्‍लाह को हर तरह से सपोर्ट कर रहा था।

जानकार मानते हैं कि अगर कानी मारा जाता है तो ईरान की ताकत पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि कानी ईरान के लिए काफी अहम हैं। इजरायल पर हमला करने से लेकर ह‍िजबुल्‍लाह और हमास को सपोर्ट करने और उन्‍हें हथ‍ियार मुहैया कराने तक में इस्‍माइल की भूमिका अहम रही है।

कहा जाता है कि अयातुल्लाह खामनेई अपने निर्देशों को इस्‍माइल कानी के जरिए दिलवाता था और कानी ही यमन में हूती और इराकी मिलिशिया के अलावा मिड‍िल ईस्‍ट में आतंकी समूहों से बात करता है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel