Latest Posts
‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार‘डूम्सडे प्लेन’: ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ क्या है? पुतिन का जेट सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली उड़ान थीशेयर बाजार आज:निफ्टी50 26,000 के ऊपर खुला; बीएसई सेंसेक्स सपाट‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ सप्ताहांत टकराव से पहले धनुष-कृति सैनन अभिनीत फिल्म की कमाई 5.75 करोड़ रुपये तक गिर गई। |रसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’कर्नाटक ने सरकारी स्कूलों में टेलीस्कोप योजना को व्यापक रूप से लागू करने की योजना बनाई है‘भूराजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद’: राजनाथ ने रूस के साथ रक्षा संबंधों की सराहना की; ट्रम्प के लिए संदेश? | भारत समाचारकुडनकुलम परमाणु संयंत्र में बम का खतरा: तलाशी अभियान शुरू; ईमेल में पुतिन की यात्रा का जिक्र है‘मुझसे ज्यादा स्किन किसी के पास नहीं’: जो रूट का शतक मैथ्यू हेडन के लिए बड़ी राहत; यहाँ जानिए क्रिकेट समाचार क्यों

आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Follow

Published on: 28-04-2025

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। पहले चरण में 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया जा रहा है। देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल पद्म पुरस्‍कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिये जाते हैं।कला, समाज सेवा, जनहित कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्‍यापार और उद्योग, चिकित्‍सा, साहित्‍य तथा शिक्षा, खेलकूद और लोकसेवा सहित विभ‍िन्‍न क्षेत्रों में यह सम्मान  दिया जाता है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पूर्व संध्‍या पर सरकार ने 139 पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा की थी। इसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्‍कार हैं। सुविख्‍यात वायलिन वादक और संगीतकार डॉ. एल सुब्रह्मयण्‍म और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डी. नागेश्‍वर रेड्डी, पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने वालों में तथा प्रख्‍यात लेखक-संपादक और प्रसार भारती के पूर्व अध्‍यक्ष ए.सूर्य प्रकाश, अभिनेता अनंतनाग, नन्‍दमुरी बाला कृष्‍ण और एस. अजित कुमार, भरत नाट्यम नृत्‍यांगना शोभना चन्‍द्रकुमार और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान पी.आर. श्रीजेश पद्म भूषण पाने वाले में शामिल हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel