Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

T20 World Cup 2024 से बाहर हुई यह टीम, भारत ने पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग और अपनी स्थिति की मजबूत

Follow

Published on: 10-10-2024

Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को 82 रनों से हरा दिया है और सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 90 रनों पर सिमट गई। मैच जीतते ही भारतीय महिला टीम ने प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तानी टीम को पीछे कर दिया है।

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची टीम

श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतते ही भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उनसे दो जीते हैं और एक हारा है। अभी उसके चार अंक हैं। टीम का नेट रन रेट प्लस 0.576 हो गया है। खास बात ये है श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर थी और नेट रन रेट माइनस में था, लेकिन अब उसने लंबी छलांग लगाई है और बड़ा कारनामा कर दिया है। भारत का अभी एक मैच बचा हुआ है, जो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तानी टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है और उसने सिर्फ अभी तक एक ही मैच जीता है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई श्रीलंकाई टीम

वहीं मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही उसे हार मिली है। वह प्वाइंट्स टेबल में वह आखिरी पायदान पर है और उसके जीरो अंक है। उसका एकमात्र मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बचा हुआ है। तीनों मैच हारने की वजह से श्रीलंकाई टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है।

आशा शोभना ने की कमाल की गेंदबाजी

भारत के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई महिला टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब पहले ओवर में ही विशमी गुणरत्ने आउट हो गईं। इसके बाद बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान चमारी अटापट्टू भी दूसरे ओवर में पवेलियन लौट गईं। हर्षिता समरविक्रमा भी दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है और 3 रन बना सकीं। टीम के सभी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। भारतीय टीम के लिए आशा शोभना ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा अरुंधति रेड्डी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ा था। रेणुका सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट झटका था।

हरमनप्रीत और मंधाना ने लगाए अर्धशतक

भारतीय महिला टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने दमदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए इन दोनों के बीच 98 रनों की साझेदारी हुई। शेफाली वर्मा अपने अर्धशतक से चूक गईं। वहीं मंधाना 50 रन बनाकर आउट हुईं। इन दोनों ही प्लेयर्स ने भारत की जीत की नींव रख दी थी। तीसरे नंबर पर उतरीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिगेज ने 16 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय महिला टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो पाई। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel