Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और राजकुमार राव की तीन बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगी टक्कर

Follow

Published on: 07-10-2024

कल यानी 7 अक्टूबर से नया हफ्ता शुरू हो रहा है। अक्टूबर के इस दूसरे हफ्ते में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन 10 और 11 को 3 ऐसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें न केवल सिनेमा के सुपरस्टार्स की जोड़ी है, बल्कि 600 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर राजकुमार राव की भी फिल्म शामिल है। अब इन तीन फिल्मों के दम पर बॉक्स ऑफिस दहाड़ मारने के लिए तैयार है। वहीं राजकुमार राव की फिल्म की टक्कर आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स की फिल्म से है। अब देखना होगा कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर किसकी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहती है।

इन 3 बड़ी फिल्मों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर

बता दें कि 10 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘वेट्टियन: द हंटर’  (Vettaiyan) सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। साथ ही अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी 33 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में राणा दग्गूबाती भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को टीजे घानवेल ने डायरेक्ट किया है। इसके साथ ही दूसरी बड़ी फिल्म है ‘जिगरा’। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना लीड रोल में हैं।

तीन फिल्मों में से किसकी चमकेगी किस्मत?

ये फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को बासन वाला ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। अब देखना होगा कि ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है। वहीं बड़ी फिल्मों की लिस्ट में तीसरी फिल्म राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ है। ये फिल्म भी 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है, जो ड्रीम गर्ल के 2 पार्ट हिट करा चुके हैं। अब इन तीन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब देखना होगा कि इनमें से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार सकता है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel