Latest News
‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। भारत समाचारलॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025) | एनबीए समाचारकश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें | भारत समाचार‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार‘डूम्सडे प्लेन’: ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ क्या है? पुतिन का जेट सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली उड़ान थीशेयर बाजार आज:निफ्टी50 26,000 के ऊपर खुला; बीएसई सेंसेक्स सपाट‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ सप्ताहांत टकराव से पहले धनुष-कृति सैनन अभिनीत फिल्म की कमाई 5.75 करोड़ रुपये तक गिर गई। |रसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’कर्नाटक ने सरकारी स्कूलों में टेलीस्कोप योजना को व्यापक रूप से लागू करने की योजना बनाई है‘भूराजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद’: राजनाथ ने रूस के साथ रक्षा संबंधों की सराहना की; ट्रम्प के लिए संदेश? | भारत समाचारकुडनकुलम परमाणु संयंत्र में बम का खतरा: तलाशी अभियान शुरू; ईमेल में पुतिन की यात्रा का जिक्र है‘मुझसे ज्यादा स्किन किसी के पास नहीं’: जो रूट का शतक मैथ्यू हेडन के लिए बड़ी राहत; यहाँ जानिए क्रिकेट समाचार क्यों‘प्रतिनिधिमंडल का विवेक’: सरकार ने एलओपी-आगंतुक बैठकों के दावे पर राहुल गांधी का पलटवार किया; उनसे मिलने वाले गणमान्य व्यक्तियों के नाम बताए | भारत समाचार

जो शहीद हुए सरहद पर हिंदुस्तान के लिए, एक बार सलामी दे दो, उन जवान के लिए

Published on: 26-07-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाषण, गीत, अंग्रेजी कविता पाठ, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, हवन भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रमों के उद्घाटन में ए आर ओ /प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने सर्वप्रथम शहीदों का शत-शत वंदन, अभिनंदन एवं नमन करते हुए, अपने शिक्षकों के साथ सामूहिक दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा बताया कि हम सभी देश के नौजवानों के आभारी हैं।

जिनके बल पर दुश्मनों के सपनों को तोड़कर, हम सभी अपने-अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। ऐसा देश के प्रति समर्पण भाव हम सभी के अंदर होना चाहिए साथ ही साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रमों की सराहना की।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अपने भाषण के दौरान हेड बॉय आदित्य कुमार ने जहां कैप्टन विक्रम बत्रा, मेजर मनोज पांडे तथा ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव एवं अन्य भारतीय जवानों की शौर्य गाथा बताई।

वहीं कक्षा 11वीं से खुशी एवं उसके साथियों ने ‘जो शहीद हुए सरहद पर हिंदुस्तान के लिए, एक बार सलामी दे दो, उन जवान के लिए’ गीत के माध्यम से सभी में देशभक्ति की भावना जागृत की। कार्यक्रम के दिशा निर्देशन में राजीव चक्रवर्ती, आनंद मोहन सिंह, सूरज वर्मा, रूपाली पाठक एवं आर एस मिश्रा का योगदान रहा।

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में संपन्न हुई। जिसमें संस्कृत गीत एवं संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत शिक्षक संतोष कुमार सोनी एवं दीपमाला मैडम के साथ उपस्थित होकर संस्कृत शिक्षक डॉक्टर मिथिलेश झा के निर्देशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता कक्षा तृतीय से लेकर पंचम तक तथा छठवीं से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच संपन्न हुई। कक्षा तृतीय से पांचवी में दिव्यांशी, अरना पांडेय विवेकानंद, अरविंद सदन से जहां तृतीय रही वहीं शिवांग शेखर ने दयानंद सदन से द्वितीय स्थान बनाया तथा आरुषि चौधरी श्रद्धानंद सदन से प्रथम रही।

कक्षा छठवीं से आठवीं में विश्व रंजन श्रद्धानंद सदन से जहां तृतीय स्थान पर रहे वही श्रुति कुमारी ने विवेकानंद सदन से द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा अरविंदो सदन से अंशिका मौर्या ने प्रथम स्थान अर्जित कर अपने सदन को गौरवान्वित किया।

कविता पाठ प्रतियोगिता में निर्णायकों एवं रिजल्ट संयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम समापन पर ए आर ओ /प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ सामूहिक हवन भजन कर वातावरण की पुष्टि की। कार्यक्रम सफल एवं सराहनीय रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel