प्रमुख समाचार
खबर #1 आगरा शिक्षक MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर रोने वाले आकाश अग्रवाल की जीत, वीडियो हुआ था वायरल ✦
खबर #2 साइक्लोन 'अर्नब' ने पार किया आंध्र का तट, अब किन इलाक़ों में भारी बारिश का ख़तरा? ✦
खबर #3 केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान ✦
खबर #4 इसराइल में 70% वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू की पार्टी का ये है स्टेट्स ✦
खबर #5 हारा हुआ चुनाव जीत रहे नेतन्याहू? ट्रंप ने लिया क्रेडिट, बोले- मेरी वजह से मुकाबले में आए ✦
खबर #6 CJI के खिलाफ आपराधिक अवमानना केस, संजय राउत फिजिकली, निखिल वागले वर्चुअली पेश हों- सुप्रीम कोर्ट ✦
खबर #7 निर्मला सीतारमण को राहुल गांधी का जवाब, टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस की बैठक पर उठाए सवाल ✦
खबर #8 'सरकार ही फैसला करेगी', जनगणना में OBC जातियों की अलग सूची की मांग पर SC की टिप्पणी ✦
खबर #9 चुनाव आयोग फॉर्म 6, 7,8 में बदलाव नहीं कर सकता: दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट; पूछा- दोबारा नाम जुड़वाने के ल... ✦
खबर #10 केरलम मर्सिडीज हादसा: भारी दबाव के बाद एक्शन में सरकार, जज के खिलाफ FIR दर्ज; 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड ✦
खबर #11 स्पेन में दो ट्रेनों की टक्कर, स्थानीय प्रशासन ने 30 लोगों की मौत की पुष्टि की ✦
खबर #12 ट्रंप का आदेश मिलते ही 96 घंटे में ईरान पर हमला! अमेरिका की तैयारी से बढ़ी टेंशन ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Wednesday, 28 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

तलवार लहराकर स्टंट कर रहे पांच हुड़दंगी गिरफ्तार, मची खलबली मोगलहा मार्ग पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

तलवार लहराकर स्टंट कर रहे पांच हुड़दंगी गिरफ्तार, मची खलबली

मोगलहा मार्ग पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोगलहा मार्ग पर बिना अनुमति के मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंटबाज़ी करने मुख्य रास्ता अवरुद्ध करने और बीच सड़क पर नंगी तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांच हुड़दंगी युवकों को कोल्हुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंटबाज़ी और सरेआम तलवारबाजी का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में पुलिस ने यह त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है।स्थानीय थाना द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि मोगलहा मार्ग पर 12 से 13 लड़के करीब 5 से 6 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे थे। इस दौरान जुलूस की शक्ल में बाइक लहराते हुए ये युवक मुख्य मार्ग को पूरी तरह घेरकर रास्ता अवरुद्ध कर रहे थे। जिसमें से एक युवक हाथ में नंगी तलवार लेकर सरेआम लहरा रहा था। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण और कोल्हुई थाना प्रभारी अभय नारायण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज सिंह की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।पुलिस टीम ने मोगलहा मार्ग पर घेराबंदी कर स्टंटबाज़ी कर रहे युवकों को रोककर समझाने का प्रयास किया। इस पर युवक और उग्र हो गए तथा आसपास के लोगों व राहगीरों के ऊपर जोर जोर से चिल्लाते हुए आमादा फौजदारी हो गए जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शांति व्यवस्था भंग होती देख पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोपहर करीब दो बजे मौके से पांच अभियुक्तों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत पुलिस हिरासत में ले लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए इन हुड़दंगी युवकों में मुख्य रूप से ग्राम महदेवा बंसडीला निवासी 19 वर्षीय दीनदयाल पुत्र मिश्री, ग्राम मोगलहा निवासी 20 वर्षीय अफजल हुसैन पुत्र असलम, ग्राम मोगलहा निवासी 18 वर्षीय परवेश पुत्र राजू, ग्राम महदेवा बंसडीला निवासी 19 वर्षीय करण विश्वकर्मा पुत्र राजेश और ग्राम कम्हरिया बुजुर्ग टोला बरगदहिया निवासी 20 वर्षीय धीरज वरुण पुत्र ज्ञानदास शामिल हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया पांचों अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय को सुपुर्द कर दिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें