Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एसडीएम व चिकित्सा अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया तंबाकू मुक्त अभियान

Published on: 04-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज क्षेत्र को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से आज बुधवार को एसडीएम महराजगंज सचिन यादव एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में तंबाकू मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत एनफोर्समेंट की गतिविधि अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत तंबाकू गुटखा बेचने वाले दुकानदारों एवं पान खाए पाए जाने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया।

आपको बता दें कि, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एनफोर्समेंट हेतु गठित तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय टीम द्वारा समन्वयक स्थापित करते हुए एसडीएम महराजगंज सचिन यादव एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली टीम ने जहां एनफोर्समेंट की गतिविधियां की गई, वहीं जुर्माना बुकलेट भी उपलब्ध रही, जिसमें कुछ लोगों को जुर्माना भी लगाया गया।

धूम्र निषेध एवं गुटखा तंबाकू सेवन अधिनियम के अंतर्गत उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का जुर्माना किया गया। इस दौरान (सीओटीपीए) के तहत मुख्य रूप से बच्चों को दुकानों पर गुटखा बेचते हुए पाए जाने पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ चक में पान खाए एक व्यक्ति पर भी जुर्माने के तहत 200 रुपए का अर्थ दंड लगाया गया।

कार्यक्रम के तहत उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायत को तंबाकू मुक्त घोषित करने के विषय में विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं तहसील व ब्लाक स्तरीय टीम मौजूद रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel