Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: सदर तहसील में शौचालय बदहाल, एसडीएम साहब को नहीं है कोई जानकारी

Published on: 21-11-2024

-स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रही सदर तहसील

रायबरेली। एक ओर जहां सरकार शहर से लेकर गांवों में स्वच्छ भारत अभियान चलाकर साफ सफाई व खुले में शौचमुक्त करने के दावे करती है, तो वहीं दूसरी तरफ सदर तहसील की अनदेखी से तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के बगल में बना प्रसाधन अनुपयोगी साबित हो रहा है। तहसील में वादकारियों व कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक ही प्रसाधन बना हुआ है।

किन्तु इस शौचालय में गंदगी रहती है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। अधिकारियों की लापरवाही एवं निष्क्रियता के कारण सरकार के लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी तहसील परिसर में शौचालय का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।

सदर तहसील दफ्तर में धरातल और ऊपरी तल पर आम लोगों के अलावा यहां पर तैनात कर्मचारियों व वादकारियों की सुविधा के लिए बने शौचालय स्वच्छ भारत मुहिम को चिढ़ा रहे हैं। शौचालय नियमित देखरेख एवं सफाई न होने के कारण बदहाल हो गए हैं। यहां गंदगी का अंबार लगा है। प्रशासनिक कार्यालय में शौचालय की हालत बेहद खराब है।

वादकारियों व तहसील के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए शौचालय तो बने हैं। लेकिन शौचालय की साफ-सफाई की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। शौचालय बदहाल हो चुका है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि बदहाल शौचालय गंदे होने के कारण यहां पर रोजाना कार्यों के लिए आने वाले लोगों को दुश्वारियां होती है। शौचालय की हालत दयनीय होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों को झेलनी पड़ती है।

एसडीएम को नहीं है बदहाल शौचालय की जानकारी

सदर एसडीएम प्रफुल्ल शर्मा को तहसील परिसर में शौचालय की हालात कैसी है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। एसडीएम कार्यालय के ठीक बगल में बने शौचालय की हालत दयनीय है। जिसकी खबर एसडीएम साहब को नहीं है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel