ट्रांसजेंडर समुदाय को ‘आयुष्मान भारत’ योजना के दायरे में लाएगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे दिल्ली के करीब 5,656 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को हर साल 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर मिलेगा।