Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बुवाई करते समय ट्रैक्टर में लगी आग, जलकर हुआ खाक

Published on: 05-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव के नजदीक खेत की जुताई कर रहे जानडियर ट्रैक्टर में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ट्रैक्टर आग का गोला बन गया और जलकर खाक हो गया। तो वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कोतवाली पुलिस तथा 112 पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक आग ने ट्रैक्टर को अपने आगोश में लेकर खाक कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव निवासी अशोक कुमार मौर्या का खेत अतरेहटा गांव के नजदीक रोड पर स्थित तालाब के बगल में है जिसकी जुताई शाहिद पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी रूद्र नगर वार्ड नंबर 6 नगर पंचायत महराजगंज कर रहा था तथा गेहूं की बुवाई सुपर सीडर द्वारा जानडियर ट्रैक्टर से की जा रही थी, कि अचानक दोपहर 3:30 बजे शार्ट सर्किट से ट्रैक्टर जलने लगा।

जैसे ही ट्रैक्टर ड्राइवर व मालिक तथा खेत मालिक को जानकारी हुई वैसे ही अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया तथा उपस्थित लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड व कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व कोतवाली पुलिस तथा ग्रामीणों की मदद से भरसक प्रयास किया गया लेकिन तब तक ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया था।

वही ट्रैक्टर मलिक मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद शरीफ ने बताया कि अभी नया ट्रैक्टर जॉन डियर को लिए हुए एक माह भी नहीं हुआ और शार्ट सर्किट से जुताई करते समय अचानक आग लग गई जिससे आग टंकी में पहुंच गई और आग ने ट्रैक्टर को अपने आगोश में ले लिया तथा ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel