Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीएनसी और नेशनल हाइवे की लापरवाही से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, स्कूटर इंडिया चौराहा पर धरना

Published on: 21-08-2025

शकील अहमद

लखनऊ/सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ में पीएनसी और नेशनल हाइवे कंपनी द्वारा किए जा रहे हाइवे निर्माण कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को स्थानीय व्यापारियों ने स्कूटर इंडिया चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया।

व्यापारियों का आरोप–अधूरा काम और गड्ढों से दुर्घटनाएं

व्यापारियों ने बताया कि पीएनसी और नेशनल हाइवे कंपनी हाइवे किनारे जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ देती है।

नाले का निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है।

सड़क पर गिट्टी, सरिया और मिट्टी फैली रहती है, जिससे आए दिन राहगीर घायल हो जाते हैं।

कई जगहों पर शटरिंग कर ढलाई अधूरी छोड़ दी जाती है, जिससे दिन-रात भीषण ट्रैफिक जाम लगता है।

दुकानदारों ने जताई नाराज़गी

व्यापारियों का कहना है कि स्कूटर इंडिया चौराहा से रोज़ाना हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन बैरिकेडिंग और अधूरे काम के चलते आवाजाही मुश्किल हो गई है। व्यापार मंडल ने कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

एसडीएम ने दिया आश्वासन

धरने की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर अंकित शुक्ला ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही पीएनसी, नेशनल हाइवे और नगर निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा “सभी समस्याओं का समाधान चार-पांच दिन में पूरा कर दिया जाएगा।” हालांकि व्यापारियों का कहना है कि इससे पहले भी आश्वासन दिए गए लेकिन हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

धरने में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल

धरना प्रदर्शन में गौरी व्यापार मंडल अध्यक्ष अंबुज शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह बबलू, हरीश चंद्र, अमित जयसवाल, रितेश सिंह चौहान, यूपी क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक हरिशंकर यादव, अध्यक्ष विजय सिंह यादव, उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, महामंत्री शैलेंद्र कुमार लोधी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel