Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ऊंचाहार रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास को लेकर व्यापारियों ने भरी हुंकार

Published on: 24-10-2024

-प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर के रेलवे क्रॉसिंग को स्थाई रूप से बंद कर दिए जाने के कारण नगर वासियों के सामने पैदा हुई दुश्वारी को लेकर मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री के नेतृत्व में व्यापारियों ने हुंकार भरी है । व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर ओवर ब्रिज की सर्विस रोड , नाली निर्माण के साथ अंडर पास तत्काल बनाए जाने की मांग की है।

ज्ञात हो कि नगर के रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बन जाने के बाद रेलवे क्रासिंग को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है । यही नहीं ओवर ब्रिज निर्माण के साथ क्रॉसिंग के दोनों ओर सर्विस रोड और जल निकासी के लिए नाली का निर्माण होना था , किंतु एनएचएआई ने न तो नाली का निर्माण किया और न ही सर्विस रोड बनाई । दूसरी ओर क्रॉसिंग स्थाई रूप से बंद कर देने से नगर वासियों की समस्या काफी बढ़ गई।

नगर की करीब दस हजार की आबादी इससे प्रभावित हुई और करीब दो सौ दुकानदारों का व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया । इस बारे में पूर्व में कई बार जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के मध्य वार्ता हुई , जिसमें रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाए जाने का आश्वासन दिया गया किंतु इस दिशा में भी आजतक कोई पहल नहीं हुई है।

इसी बात को लेकर मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम से मिलकर प्रधानमंत्री के लिए ज्ञापन दिया गया है। जिसमें सर्विस रोड, नाली और अंडर पास के तत्काल निर्माण हेतु कार्रवाई की मांग की है । इस मौके पर प्रमुख रूप से विकास श्रीवास्तव, बृजलाल गुप्ता,मोहित श्रीवास्तव , अजय यादव , सुजीत कुमार , कृष्ण कुमार गुप्ता , सुदामा तिवारी आदि मौजूद थे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel