Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

यातायात एसीपी दक्षिणी इंद्रपाल सिंह ने वाहन चालकों को किया जागरूक

Published on: 09-10-2024

-मौके पर कृष्णानगर प्रभारी टीएसआई अभय राय, शहीद पथ टीएसआई सूरज पांडे रहे मौजूद

-वाहन चालकों को एसीपी ने बताएं सुरक्षित ट्रैफिक नियमों का पालन करने के टिप्स

-जागरूकता अभियान में वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के दिए गए टिप्स : एसीपी आई पी सिंह

-ट्रांसपोर्ट नगर के पार्किंग नंबर 6 पर वाहन चालकों को किया गया जागरूक

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में जहां यातायात जागरूकता अभियान जगह-जगह किया जा रहा है , वहीं यातायात पुलिस पदाधिकारी वाहन चालकों को समय समय पर जागरूकता आभियान के तहत सरोजनीनगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर पार्क नंबर छ में दिन बुधवार को ट्रैफिक एसीपी दक्षिणी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर यातायात एसीपी दक्षिणी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि अपना ड्राइविंग लाइसेंस टेस्टिंग के माध्यम से बनवाए, सुरक्षित ड्राइविंग करे जिससे की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। हैवी वाहनों के चालकों को बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाए। हाइवे पर लापरवाह होकर या बिना सीट बेल्ट या बिना हेलमेट पहने वाहन न चलाए।

इसी क्रम में ट्रैफिक नियमों को पालन करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि वाहन चालक सुरक्षित वाहन चला सके। खासतौर पर हैवी वाहन को अस्सी से ज्यादा और हल्के वाहनों को सौ से ज्यादा तेज न चलाने का सुझाव दिया। वाहनों को चलाते समय यदि चालक थक जाते है तो वो आराम कर ले।

इस मौके पर एसीपी ने उपस्थित ट्रासपोर्टर वाहन मालिकों और चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने वा यातायात नियमों का पालन करने का शपथ दिलवाया। इसी क्रम में उन्होंने ने बताया कि यदि यातायात नियमों का पालन करेंगे तो होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। हाइवे पर वाहन चलाते समय इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस को जरूर पास दे।

किसी भी वाहन को ओवरटेक करना हो तो सुरक्षा का ध्यान रखे। वाहन मालिकों के लिए बताया कि समय से वाहनों का टैक्स के साथ अन्य सभी दस्तावेज जरूर अपने पास रखे, जब यातायात पुलिस द्वारा जॉच पड़ताल की जाय तो के चालक उसे दिखा सकें। इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट वाहन मालिक राजू अनेजा ने यातायात पुलिस अधिकारियो को अवगत कराया कि गलत साइड में चलने वालो और बिना दस्तावेज़ के वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाय।जिससे की आय दिन होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।

इस मौके पर अकबर अली वरिष्ठ महामंत्री लखनऊ ट्रक ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन, बृजेश श्रीवास्तव, आचार्य भूपेश , मोहमद इजराइल, द्वारका प्रसाद, अमित सिंह, ज्ञान प्रकाश, हरप्रीत भाटिया, एचपी यादव, राकेश श्रीवास्तव ट्रैपोर्टर वाहन मालिक सहित कृष्णानगर प्रभारी टीएसआई अभय राय, शहीद पथ टीएसआई सूरज पांडे , हमराह यातायात पुलिस प्रशांत गंगवार, प्रेम शंकर, उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel