Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, एडीसी, एसडीएम धालभूम, डीटीओ व अन्य पदाधिकारी हुए शामिल

Follow

Published on: 25-04-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित हुई। एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, डीटीओ श्री धनंजय, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल श्री दीपक सहाय समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर बैठक में चर्चा की गई।

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में यातायात सुरक्षा नियमों के अनुपालन कराने पर बल दिया गया। जिला के वरीय पदाधिकारियों ने सड़क का अतिक्रमण अथवा अवैध पार्किंग पर ठोस कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। यातायात नियमों की अवहेलना पर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया। वहीं ब्लैक स्पॉट अथवा दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइनेज लगाकर लोगों को जागरूक करने का निदेश दिया गया।

फरवरी माह में 30 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 22 लोगों की मृत्यु व 14 लोग गम्भीर रुप से घायल हुए । वल्नरेबल एक्सीडेंटल पॉइंट्स एवं सड़कों के कर्व (घूमावदार सड़क) स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए आवश्यकतानुसार सुधार करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट व यातायात नियमों के अन्य प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया ।

533 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 31 लाख रू. से ज्यादा जुर्माना वसूला गया

मार्च माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 533 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया। वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में 31 लाख 51 हजार रू. जुर्माना वसूला गया। 2055 नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गए जिनमें 1762 पुरूष एवं 293 महिलाएं हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel