Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Published on: 24-03-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सीएसआर योजना के तहत आयोजित त्रैमासिक कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा जेसीबी ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह दिनांक 24 मार्च 2025 को स्थानीय कर्मचारी विकास केंद्र, एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज उपस्थित रहीं।

इस दौरान कुल 45 ग्रामीण युवक-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं 30 ग्रामीण युवक-युवतियों जेसीबी ऑपरेटर प्रशिक्षण में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। राजीव अकोटकर ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं एवं युवतियों को समकालीन दौर के रोजगार के लिए तैयार करने मे एक महत्वपूर्ण कदम हैं।।


एनटीपीसी सिंगरौली के मानव संसाधन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को तकनीकी कौशल से युक्त कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में पूरे आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित हो सकें। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), रश्मि रंजन मोहंती, अपर महाप्रबंधक, (तकनीकी सेवाएँ), सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डी. एन. पाण्डेय, उप महाप्रबंधक (प्लांट सिविल मेंटेनेंस), तथा वनिता समाज की सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन कुमार आदर्श, कार्यपालक (सीएसआर) तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। समारोह में उपस्थित सभी महानुभावों ने इस पहल की सराहना की और इसके आगामी संस्करणों की सफलता की कामना की।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel