Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ग्रामीण महिलाओं हेतु साबुन और मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Published on: 09-04-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर योजना के तहत वनिता समाज, शक्तिनगर के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं के लिए साबुन और मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 8 अप्रैल 2025 को स्थानीय वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली में किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पीयूषा अकोटकर, माननीया अध्यक्षा, वनिता समाज उपस्थित थीं। यह पाँच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08 से 12 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कुल 35 ग्रामीण महिलाएँ लाभान्वित हो रहीं हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है, जिससे वे आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में श्रीमती पीयूषा अकोटकर ने अपने संबोधन में कहा, “वनिता समाज का हमेशा से यह उद्देश्य रहा है कि हम महिलाओं को सशक्त बनाएं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से हम इन महिलाओं को नए कौशल सीखाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई राह दिखा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि ये महिलाएं अपने प्रयासों से न केवल अपने परिवारों को सशक्त करें, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाएं।”


इन पूरे दिनों के कार्यक्रम में “कुंज इनोवेशन ट्रस्ट” के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण महिलाओं को साबुन और मोमबत्ती बनाने की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं। इस पहल से महिलाएं न केवल नए कौशल सीखेंगी, बल्कि अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों में बेचकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के डॉ. ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक, सीएसआर ने कहा,”एनटीपीसी सिंगरौली का यह प्रयास है कि हम न केवल स्थानीय समुदाय को शिक्षा एवं स्वास्थ्य से सशक्त करें, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाएं। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।” कार्यक्रम का सफल संचालन कुमार आदर्श, कार्यपालक, नैगम सामाजिक दायित्व द्वारा किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel