Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

थर्ड जेंडर पर ट्रंप का पहला कदम, बोले- अमेरिका में मान्यता सिर्फ दो लिंगों को मिलेगी…महिला और पुरुष।

Published on: 24-01-2025

दावोस: अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से थर्ड जेंडरों में हड़कंप मचा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को फिर कहा कि अमेरिका में केवल दो लिंग होंगे पुरुष और महिला… ट्रंप ने कहा कि किसी भी पुरुष को महिलाओं के खेलों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण के पहले दिन भी यह बड़ा ऐलान करके एक बहुत बड़े परिवर्तन का संकेत दिया था। इसके बाद उन्होंने फिर अपना बयान दोहरा कर सख्त इरादों को दर्शा दिया है। ट्रंप ने इसके लिए अमेरिकी दस्तावेजों में बदलाव का ऐलान भी किया है।

 

ट्रंप के ऐलान के बाद अब तेजी से अमेरिका के सभी प्रमुख दस्तावेजों में लिंग कॉलम में सिर्फ महिला और पुरुष का विकल्प रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्रंप के इस फैसले से तीसरे जेंडरों को भारी निराशा हुई है। अपने दूसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद ट्रंप ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक को संबोधित किया और कहा कि ‘ट्रांसजेंडर ऑपरेशन’ (जो आजकल काफी लोकप्रिय हो गया है) भविष्य में बहुत कम ही होगा।

अमेरिका की आधिकारिक नीति में बदलाव

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांस जेंडरों की व्यवस्था खत्म करने का ऐलान करते कहा, ‘‘मैंने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक नीति बना दिया है कि वहां केवल दो लिंग हैं, पुरुष और महिला। हम महिलाओं के खेलों में किसी भी पुरुष को भाग लेने नहीं देंगे।’ इससे यह भी साफ है कि अब महिलाओं की जेलों में भी पुरुष नहीं रह सकेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel