Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, कुकिंग प्रतियोगिता व उत्कृष्ट फूड स्टॉल के विजेताओं को डीडीसी ने किया पुरस्कृत

Follow

Published on: 19-04-2025

  • पोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, कुकिंग प्रतियोगिता व उत्कृष्ट फूड स्टॉल के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया पुरस्कृत

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय परिसर में जिला समाज कल्याण शाखा के तत्वाधान में पोषण पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सेविका एवं सहायिका द्वारा फूड स्टॉल लगाकर पोषक आहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य शामिल हुए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि पोषण पखवाड़ा 2025 के उद्देश्यों में बच्चों के जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिवस पर ध्यान, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार प्रसार, समर कार्यक्रम से समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन, बच्चों में मोटापे के समाधान के लिए स्वस्थ जीवन शैली आदि के प्रति जागरूक किया जाना है।

सही पोषण को लेकर जन जागरूकता की आवश्यकता है ताकि माताओं के साथ बच्चे भी स्वस्थ रहें। उन्होने अपील किया कि आमजन पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक हों । पूरे देश समेत झारखंड राज्य के हर जिलों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है ताकि आमजनों को पोषण के बारे में सही जानकारी दिया जा सके।

कुपोषण के खिलाफ सामुहिक रूप से लड़ना है और लोगों के बीच सही पोषण देश रोशन का संदेश पहुंचाना है। आंगनबाड़ी केंद्र को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए कार्य किया जायेगा ताकि उन केंद्रों में पोषण वाटिका, पेयजल, शौचालय समेत बच्चों के मनोरंजन व देख रेख के लिए सभी सामग्री उपलब्ध रहे।

सेविका/ सहायिकाओं द्वारा तैयार व्यंजन से पौष्टिक आहार को लेकर किया गया जागरूक

कार्यक्रम में फूड स्टॉल के लिए जमशेदपुर सदर ग्रामीण क्षेत्र को प्रथम, जमशेदपुर शहरी क्षेत्र को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पटमदा के सेविका/ सहायिका को दिया गया । वहीं कुकिंग प्रतियोगिता में जमशेदपुर सदर शहरी क्षेत्र को प्रथम, जमशेदपुर सदर ग्रामीण क्षेत्र को द्वितीय एवं चाकुलिया को तीसरा स्थान मिला। सभी संबंधित सेविका/ सहायिका को उप विकास आयुक्त ने पुरस्कृत किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel